Koffee With Karan 9: करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन का ऐलान, पिता ने कहा था- ‘कौन देगा तुम्हें पैसा’

Last Updated:September 30, 2026, 13:47 IST
करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का ऐलान किया, जो 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर आएगा. उन्होंने इसे ‘फाइनल सीजन’ बताया और अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हो गए.Image: Koffee With Karan Season 9
फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपना चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. जहां ढेर सारी मस्ती, इंडस्ट्री के गॉसिप्स और स्कैंडल सामने आते हैं. बुधवार को करण जौहर ने एक वीडियो शेयर करते हुए ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का ऐलान किया. बता दें ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था जहां अब तक तमाम बड़े सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं.
‘कॉफी विद करण 9’ अब फाइनल सीजन होगा, ऐसा करण जौहर ने मजाक में ताना मारते हुए कहा. उन्होंने कहा कि बस लास्ट कप कॉफी के लिए वह दर्शकों को इनवाइट कर रहे हैं.
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का प्रोमो रिलीजकरण जौहर ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 14 अक्टूबर 2026 से शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर आएगा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे लगता है कि हमें कॉफी पर बात करनी चाहिए. हां बिल्कुल कॉफी विद करण का सीजन 9 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. 14 अक्टूबर से.’
View this post on Instagram



