Rajasthan

8 बच्चों की पहले मौत, अब फिर 2… राजस्थान के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी, टीम जांच में जुटी!

Last Updated:April 24, 2026, 22:23 IST

Udaipur News: उदयपुर के लसाडिया ब्लॉक में दो दिन में दो बच्चों की रहस्यमय मौत से दहशत फैली हुई है. इससे पहले भी आठ बच्चों की मौत हो चुकी है. मामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीमें दोनों गांवों में पहुंच गई हैं. घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है. बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखी जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. उसी से कुछ साफ हो पाएगा कि आखिर माजरा क्या है.8 बच्चों की पहले मौत, अब फिर 2… राजस्थान के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी!Zoomराजस्थान के उदयपुर में फैली रहस्यमयी बीमारी

उदयपुर. उदयपुर संभाग के इस छोटे से जिले के लसाडिया ब्लॉक से जो खबर सामने आई है, उसने गांवों में डर का माहौल बना दिया है. बात सिर्फ एक या दो बीमारियों की नहीं है, यहां मामला अब रहस्य बनता जा रहा है. दो दिन के अंदर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, और किसी को साफ नहीं समझ आ रहा कि आखिर वजह क्या है. गांवों में लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है.

खजूरी और कुंडा गांव में हुई इन दोनों मौतों के बाद माहौल और भी भारी हो गया है. परिजन दुख में हैं, लेकिन साथ ही डर भी है कि कहीं ये बीमारी और बच्चों तक न फैल जाए. एक बच्चे का तो परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में मामला थोड़ा गंभीर लगा तो दूसरे बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, वो भी समझाइश के बाद.

गांव में डर, जांच में जुटी मेडिकल टीमेंमामले की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीमें दोनों गांवों में पहुंच गई हैं. घर-घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है. बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखी जा रही है. डॉक्टर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये बीमारी क्या है, और क्या ये किसी संक्रमण की वजह से फैल रही है या कुछ और कारण है.

पूर्व प्रधान और भाजपा नेता कन्हैयालाल मीणा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की. उनके कहने पर ही एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, ताकि बीमारी की वजह का कुछ पता चल सके. फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन तब तक गांवों में बेचैनी बनी हुई है.

पहले भी हो चुकी हैं मौतें, बढ़ी चिंताइस पूरे मामले को और गंभीर बना देती है वो बात, जो गांव वाले बार-बार दोहरा रहे हैं. उनका कहना है कि पहले भी यहां 8 बच्चों की मौत हो चुकी है. इनमें से 7 बच्चों में भी ऐसे ही रहस्यमय लक्षण दिखाई दिए थे. उस वक्त भी साफ वजह सामने नहीं आ पाई थी, और अब फिर से वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है.

लोगों के चेहरे पर साफ डर दिख रहा है. कोई अपने बच्चों को बाहर नहीं भेज रहा, तो कोई हर छोटी बीमारी को लेकर घबरा रहा है. प्रशासन और मेडिकल टीम लगातार काम कर रही है, लेकिन जब तक बीमारी की असली वजह सामने नहीं आती, तब तक ये डर शायद कम नहीं होगा.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

April 24, 2026, 22:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj