दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ेगा कोटा, 21 KM बनेगा फोरलेन रोड, इन 2 जिलों को भी होगा फायदा

Last Updated:July 02, 2026, 12:58 IST
Delhi Mumbai Expressway Kota Update : कोटा शहर जल्द ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ जाएग. 1200 करोड़ में 21.7KM लंबा फोर लेन रोड का प्रपोजल तैयार किया गया है. फोर लेन रोड सीधे बालापुरा इंटरचेंज को कनेक्ट करेगी. एनएचएआई की ओर से प्रपोजल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है. इस रोड के बन जाने से भरतपुर और उदयपुर को भी फायद मिलेगा. और क्या फायदा होगा, आइये जानते हैं……
कोटा वासियों के लिए खुशखबरी है. शहर में विकास को नए पंख लगने वाले हैं. कोटा शहर को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसके लिए 1220 करोड़ रुपये की लागत से 21.7KM लंबा फोर लेन रोड बनाया जाएगा. एनएचएआई ने प्रस्ताव तैयार करके केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है. लगभग 6.2 किलोमीटर सड़क वन क्षेत्र से गुजरेगी. यह हिस्सा एलिवेटेड रहेगा.
एनएचएआई की इस पहल से कोटा शहर में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की गई है. फिलहाल कोटा से एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लगता है. इस प्रोजेक्ट के बन जाने से यह सफर महज 15-20 मिनट में पूरा हो जाएगा. प्रस्तावित सड़क कोटा शहर के लिए एक फीडर रूट का काम करेगी. इससे कैथून और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. जाम से भी निजात मिलेगी.
पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 1220 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रस्तावित 21.7 किलोमीटर लंबे फोर लेन रोड में से लगभग 19.7 किलोमीटर हिस्सा ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट पर प्रस्तावित है. करीब 6.8 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रहेगा. कृषि भूमि का कम से कम उपयोग हो, इस पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है.
Add as Preferred Source on Google
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अगर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है तो कोटा शहर का और विकास होगा. इंडस्ट्री, टूरिज्म और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. चूंकि कोटा फल-सब्जी उत्पादन का प्रमुख केन्द्र है. ऐसे में शहर के व्यापारी ताजे फल-सब्जियां दिल्ली-मुम्बई आसानी से भेज सकेंगे.
फोर लेन रोड के बन जाने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहरवासियों को दिल्ली-मुम्बई जाने के लिए कराडिया और मंडाना इंटरचेंज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वो सीधे बालापुर इंटरचेज पहुंच सकेंगे. फिर वहां से दिल्ली-मुंबई जाना आसान हो जाएगा.
साथ ही ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के बालापुरा इंटरचेंज से एरोड्राम तक सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाएगी.
कोटा से ही एक और खुशखबरी है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे रूट पर कोटा में बन रही 4.89 किमी लंबी 8-लेन सुरंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. जुलाई के आखिर तक ट्रैफिक खोलने की तैयारी है. इस टनल के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली-मुंबई का सफर और आसान हो जाएगा.
<br />करीब 1,386 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे गुरुग्राम, जयपुर, कोटा, इंदौर, वडोदरा, सूरत और नवी मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को सीधे जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. एक्सप्रेसवे राजस्थान के 7 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा से गुजर रहा है. राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 373 किलोमीटर है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



