Health

शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड? आज से ही अपनी डाइट से बाहर कर दें 3 चीजें, कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

Last Updated:July 02, 2026, 12:59 IST

Diet Tips To Control Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रेड मीट, शराब और शुगर ड्रिंक्स जैसी चीजों को डाइट से हटाकर यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है. हेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल से इसे प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद मिल सकती है. अगर यूरिक एसिड लेवल बहुत ज्यादा हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर ट्रीटमेंट कराना चाहिए.शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड? आज से ही अपनी डाइट से बाहर कर दें 3 चीजेंZoomहाई प्यूरीन फूड्स से दूरी बनाकर आप यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकते हैं.

Ways to Reduce High Uric Acid: यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो बॉडी फंक्शन के लिए जरूरी होता है. जब यह सामान्य मात्रा में बने तो कोई समस्या नहीं है. अगर यूरिक एसिड लेवल नॉर्मल से ज्यादा हो जाए, तो यह जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी समस्या पैदा कर सकता है. शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आज के समय में एक आम समस्या बनती जा रही है. गलत खान-पान, कम शारीरिक गतिविधि और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी इसकी प्रमुख वजह मानी जाती है. डॉक्टर्स की मानें तो दवाओं के साथ-साथ सही डाइट से हाई यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से बनता है, जो कई खाने-पीने की चीजों में पाया जाता है. सामान्य स्थिति में यह किडनी के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. जब शरीर में यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगे या किडनी इसे ठीक से बाहर न निकाल पाए, तो यह खून में जमा होने लगता है और समस्याएं पैदा करता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे जोड़ों में तेज, जोड़ों में जकड़न, चलने में परेशानी, बार-बार दर्द का बढ़ना और कभी-कभी बुखार जैसा महसूस होता है. इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. लंबे समय तक इस परेशानी को इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है.

डाइट में बदलाव करना जरूरी

डाइटिशियन के मुताबिक यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए प्यूरीन से भरपूर फूड्स से दूरी बनाना जरूरी है. कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ सकता है. इन्हें डाइट से हटाना या कम करना बहुत जरूरी है. यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें. लो-प्यूरीन डाइट अपनाना, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त डाइट लेना, नियमित व्यायाम करना और वजन कंट्रोल करना भी जरूरी है.

डाइट से इन 3 चीजों को करें दूर

रेड मीट और ऑर्गन मीट : रेड मीट जैसे बीफ, मटन और ऑर्गन मीट में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. ये शरीर में यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ा सकते हैं. इसलिए यूरिक एसिड की समस्या होने पर इनका सेवन सीमित या पूरी तरह बंद करना बेहतर माना जाता है.

शराब : शराब यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है, क्योंकि यह शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने की क्षमता को कम कर देती है. बीयर और अन्य अल्कोहलिक ड्रिंक्स गाउट के खतरे को और बढ़ा सकते हैं. इसलिए डॉक्टर इसे पूरी तरह से अवॉइड करने की सलाह देते हैं.

मीठी और शुगर वाली ड्रिंक्स : सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप वाली ड्रिंक्स यूरिक एसिड बढ़ाने में योगदान करती हैं. ये न केवल वजन बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर असंतुलित हो सकता है.

About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj