कबीर बहिया संग ब्रेकअप की अफवाहों पर कृति सेनन का करारा जवाब, शेयर की कोजी फोटो- ‘न स्वीकार करूंगी न ठुकराऊंगी’

Last Updated:July 01, 2026, 16:24 IST
कृति सेनन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया की सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ फोटो वायरल हुई, तो उनके ब्रेकअप की अफवाहें छा गईं. लोग दावा कर रहे हैं कि कबीर बहिया के साथ जो लड़की है, वह उनकी फैमिली फ्रेंड है. अफवाहों के बीच कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर कबीर बहिया के साथ एक क्लोज फोटो शेयर करके ट्रोल्स को जवाब दिया है. कृति सेनन ने हाल में अपने रिलेशनशिप पर कहा था कि वे शादी तक अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहती हैं. वे बोलीं, ‘मैं न कुछ मानूंगी, न स्वीकार करूंगी.’
ख़बरें फटाफट
कृति सेनन निजी जिंदगी पर बात करने से बचती रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)
नई दिल्ली: बिजनेसमैन कबीर बहिया संग एक्ट्रेस कृति सेनन अपने अफेयर के चलते खूब चर्चा में रहीं, मगर वह इस पर बात करने से झिझकती रहीं. उन्होंने इस रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं, मगर अब उनके ब्रेकअप की अफवाहें छाई हुई हैं. दरअसल, कबीर बहिया की किसी लड़की के साथ एक शादी की तस्वीर वायरल हुई, तो लोगों ने मान लिया कि कृति सेनन संग उनका ब्रेकअप हो चुका है. अफवाहों के बीच कृति सेनन ने चुप्पी साधने के बजाय अपने ही अंदाज में अफवाहों की हवा निकाल दी.
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर पिछले छह महीनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक फोटो में वह कबीर बहिया के साथ बेहद करीब दिखीं. दोनों किसी लाइव परफॉर्मेंस का मजा लेते दिख रहे हैं. कबीर बहिया जहां शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे, वहीं कृति ब्लैक हुडी पहने उन्हें गले लगाए दिख रही थीं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर बहिया के करीबी सूत्रों ने भी साफ कर दिया है कि वायरल फोटो में दिख रही लड़की कबीर की फैमिली फ्रेंड है, जिसे वह बहन की तरह मानते हैं.
(फोटो साभार: Instagram@kritisanon)
कृति सेनन ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब कृति ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में लिखा, ‘छह महीने का कलेक्शन. कुछ पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आए.’ कबीर के साथ फोटो डालकर कृति ने ट्रोल्स को मुंह तो बंद कर दिया, लेकिन जब हाल में एक इंटरव्यू में उनसे उनके और कबीर के रिश्ते को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा. कृति ने रिलेशनशिप को बिल्कुल प्राइवेट रखने की बात कहते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया, ‘मैं शादी होने तक अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. कुछ चीजें सिर्फ मेरे और मेरे अपनों के बीच ही अच्छी लगती हैं.’ जब कृति से शादी में आए उस ‘खास दोस्त’ कबीर के बारे में दोबारा पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही मजेदार ढंग से कहा, ‘मैं न तो कुछ मानूंगी और न ही किसी बात से इनकार करूंगी.’
‘कॉकटेल 2’ से छाईं कृति सेननकृति सेनन की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने क्रिटिक्स के रिएक्शन के बाद भी घरेलू बाजार में 103.50 करोड़ से ज्यादा का कमा लिए हैं. यह साल 2026 की पांचवीं सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म बन चुकी है. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



