Rajasthan
जयपुर की इस गली में बनती हैं लाखों पतासियां, 100 साल पुराना है स्वाद का रिश्ता

जयपुर का ‘गोलगप्पा बाजार’… यहां 100 साल से बन रहीं पतासियां
aipur Golgappa Market: जयपुर की चारदीवारी में स्थित नटनियों का रास्ता सिर्फ एक गली नहीं, बल्कि गोलगप्पों और पतासियों का सबसे बड़ा बाजार है. यहां करीब 100 वर्षों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोग पानी-पतासी का कारोबार कर रहे हैं. इस बाजार की 10-12 दुकानें पूरे जयपुर में सूखी पतासी की सप्लाई करती हैं. आटे, सूजी, मैदा और दाल से बनने वाली अलग-अलग तरह की पतासियों की शहरभर में भारी मांग रहती है. यह कारोबार न केवल जयपुर के स्ट्रीट फूड कल्चर की पहचान है, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का भी बड़ा साधन बना हुआ है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




