Rajasthan

जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश!

Last Updated:May 09, 2026, 13:22 IST

Dausa News: दौसा के लोटवाड़ा गांव में एक बड़ा विवाद सामने आया है. यह जमीन से जुड़ा हुआ मामला है. मामले में रवि मीणा नाम के युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि युवक 50 फीसदी तक झुलस गया है. उसे बचाने के लिए पुलिस ने पानी के होद में डाला. पुलिस पूरे मामले की जांच हो रही है.जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश!Zoomदौसा में जमीन विवाद, युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

दौसा. दौसा जिले के लोटवाड़ा गांव से सामने आई घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अचानक इतना बढ़ गया कि एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश तक कर दी गई. घटना में रवि मीणा नाम का युवक करीब 50 फीसदी तक झुलस गया. मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के लिए हालात कुछ देर तक बेहद डरावने बने रहे.

बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर चल रहा था. दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी थी, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया. जैसे ही युवक के शरीर में आग लगी, वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए जलते हुए युवक को पास में बने पानी के होद में डाला, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूपजानकारी के मुताबिक यह विवाद जगदीश और हजारी लाल मीणा पक्ष के बीच चल रहा था. बताया जा रहा है कि जमीन बिना तकासमे के बेच दी गई थी, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था. आरोप है कि एक पक्ष ने यह जमीन एक रिटायर्ड IAS अधिकारी को बेच दी थी, जबकि तकासमा नहीं हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे ज्यादा विवाद फ्रंट जमीन को लेकर था. इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी आगे पहुंच गई कि एक युवक पर पेट्रोल डाल दिया गया और उसे जलाने की कोशिश की गई.

घटना के दौरान वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक आग की लपटों में घिर गया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. पुलिसकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की और युवक को पानी के होद में डालकर आग बुझाई. अगर कुछ और देर हो जाती तो हालत और ज्यादा गंभीर हो सकती थी.

50 फीसदी झुलसा युवक, अस्पताल में भर्तीघायल रवि मीणा को तुरंत बेजुपाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक करीब 50 फीसदी तक झुलस गया है. डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल भी लगाया.

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि विवाद किस स्थिति में इतना बढ़ा. जमीन को लेकर गांवों में होने वाले झगड़े पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस तरह किसी को जलाने की कोशिश ने लोगों को हिला दिया है. गांव में अब भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है. लोग यही कह रहे हैं कि अगर समय रहते पुलिस आग नहीं बुझाती तो मामला और भी दर्दनाक हो सकता था.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj