वो 7 धाकड़ रोल, जिन्होंने विजय देवरकोंडा को बनाया पैन इंडिया सुपरस्टार, ऑडियंस के दिलों में बस गया हर किरदार

Last Updated:May 09, 2026, 13:32 IST
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करने के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन उनकी रोमांटिक फिल्मों का आकर्षण सबसे अलग है. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों में बस गए. अलग-अलग हीरोइनों के साथ उनकी पर्दे पर दिखी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को हमेशा प्रभावित किया है. आज विजय देवरकोंडा का जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको 7 फिल्मों में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली. विजय देवरकोंडा ने अपनी दमदार अदाकारी से भारतीय सिनेमा में एक खास पहचान बनाई है. ‘अर्जुन रेड्डी’ में गुस्सैल डॉक्टर के रूप में उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, वहीं ‘डियर कॉमरेड’ में बॉबी के किरदार ने दर्शकों के दिलों को छुआ. हाल ही में ‘खुशी’ में उनके रोमांटिक अंदाज को भी काफी सराहा गया. चाहे इंटेंस ड्रामा हो या सॉफ्ट रोमांस, विजय के ये 7 यादगार किरदार उनकी बेहतरीन अभिनय क्षमता और वर्सेटिलिटी का सटीक उदाहरण पेश करते हैं.
गीता गोविंदम: विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म में बेहद शानदार अभिनय किया. उन्होंने अपने किरदार में मासूमियत और आत्मविश्वास का शानदार मेल दिखाया. रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई. इस मूवी की आज भी बहुत चर्चा होती है. (फोटो साभार: IMDb)
डियर कॉमरेड: इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने चैतन्य कृष्णा माकिनेनी उर्फ बॉबी का किरदार निभाया, जो एक जोशीला और जिंदादिल युवक है. फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ उनकी प्रेम कहानी और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
अर्जुन रेड्डी: ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा के साथ शालिनी पांडे नजर आई थीं. मेडिकल कॉलेज की यह प्रेम कहानी जुनून, प्यार और गहरी भावनाओं से भरी हुई थी. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को यादगार बना दिया. यही वो मूवी है, जिसने विजय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
खुशी: फिल्म खुशी में विजय देवरकोंडा ने विप्लव का किरदार निभाया, जबकि सामंथा रुथ प्रभु अराध्या के रोल में नजर आईं. दोनों की जोड़ी पर्दे पर बेहद प्यारी और ताजगी भरी लगी. उनकी सच्ची भावनाओं और सहज अभिनय ने रोमांस को खास बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
वर्ल्ड फेमस लवर: इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने गौतम और सीनय्या उर्फ श्रीनू के दो अलग-अलग किरदार निभाए. उन्होंने दोनों भूमिकाओं में शानदार अभिनय किया और दर्शकों से खूब प्यार पाया. (फोटो साभार: IMDb)
द फैमिली स्टार: इस फिल्म में विजय का किरदार काफी भावनात्मक और वास्तविक लगा. मृणाल ठाकुर के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई और दोनों की केमिस्ट्री काफी प्रभावशाली रही. (फोटो साभार: IMDb)
किंगडम: इस फिल्म में विजय देवरकोंडा की शानदार एक्टिंग को काफी सराहना मिली. उन्होंने पुलिस अधिकारी के किरदार में एक जासूस का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. खासतौर पर एक्शन और इमोशनल सीन्स में उनका अभिनय बेहद दमदार रहा. (फोटो साभार: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



