Sports

गजब! पाकिस्तानी टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल, मीरपुर टेस्ट मैच में हुआ ब्लंडर, गलत ग्राफिक्स से उड़ा मजाक

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तानी टीम में रोहित और गिल, लाइव मैच में ब्लंडर, ग्राफिक्स से उड़ा मजाक

Last Updated:May 09, 2026, 13:03 IST

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान ब्रॉडकास्टर से एक ब्लंडर हो गया. मुकाबले में ब्राडकास्टर ने गलती से भारतीय टीम के खिलाड़ियों वाला ग्राफिक्स चला दिया. सोशल मीडिया पर ये ग्राफिक्स वायरल हो रही है.पाकिस्तानी टीम में रोहित और गिल, लाइव मैच में ब्लंडर, ग्राफिक्स से उड़ा मजाकZoomपाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट में चला भारतीय टीम का ग्राफिक्स

नई दिल्ली: पीएसएल 2026 के खत्म होते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर आई है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. खेल के पहले दिन टीम के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने दमदार शतक लगाया. वहीं, दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने मोर्चा संभाला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए.

खेल के दूसरे दिन मैच में सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसा ब्लंडर कर दिया, जिसके कारण अब उसका मजाक उड़ रहा है. दरअसल, बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्टर फॉक्स ने लाइव मैच में भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ग्राफिक्स चला दिया. इस ग्राफिक्स में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रिंकू जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं, जबकि टीम का नाम पाकिस्तान लिखा हुआ है. इस ग्राफिक्स से ऐसा लगा रहा है कि भारतीय टीम का ये ग्राफिक्स किसी टी20 मैच का है.

BROADCAST BLUNDER BY PRODUCTION TEAM😂

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj