दिलजीत दोसांझ की ‘सतलज’ पर घमासान, विरोध करने वाले वकील को मिली धमकी, भड़के फैंस पहुंचे हाईकोर्ट

Last Updated:July 09, 2026, 21:41 IST
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलज’ को लेकर विवाद बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने फिल्म में खालिस्तान के सपोर्टरों के नजरिये को दिखाने की बात कही है. उन्होंने फिल्म पर एकतरफा सोच को दिखाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है. अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिल्म को 3 जुलाई 2026 को जी5 पर रिलीज किया गया था. फिर इसे दो दिन बाद हटा दिया गया.
ख़बरें फटाफट
फिल्म ‘सतलज’ पर गहराया विवाद.
नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलज’ पर विवाद गहरा गया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दावा किया कि इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलीं. उन्हें व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल्स के जरिए डराया जा रहा है कि उनका हश्र भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा ही किया जाएगा. खौफनाक धमकी के बाद वकील ने सबूतों के साथ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की. दरअसल, विनीत जिंदल ने गृह मंत्रालय से फिल्म ‘सतलज’, दिलजीत दोसांझ और जी5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. उनका आरोप है कि यह फिल्म पंजाब के उग्रवाद के दौर को एकतरफा दिखाकर अलगाववादी सोच को बढ़ावा देती है.
फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से अचानक हटाए जाने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई. यह याचिका मोहाली के रहने वाले सरवन सिंह ने दाखिल की है. उनका कहना है कि लंबे सेंसर विवाद और कई बदलावों के बाद फिल्म को 3 जुलाई 2026 को जी5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन महज दो दिन बाद ही 5 जुलाई को बिना किसी अदालती आदेश या सरकारी नोटिस के इसे प्लेटफॉर्म से गायब कर दिया गया. याचिकाकर्ता के वकील हाकम सिंह का तर्क है कि यह सीधे तौर पर संविधान के तहत मिलने वाली अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है. दर्शकों को बिना वजह बताए फिल्म देखने से रोका जा रहा है. इस मामले में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को भी पार्टी बनाया गया है.
कोर्ट के फैसले का इंतजारफिल्म ‘सतलज’ मशहूर एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर बनी है, जिसका नाम पहले ‘पंजाब 95’ रखा गया था. सेंसर बोर्ड के साथ लंबी खींचतान इसे नाम बदलकर रिलीज किया गया, पर इसके तुरंत हटने से सस्पेंस और गहरा गया. केंद्र सरकार ने इस मामले को देखने के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है, लेकिन फिल्म को हटाने की असली वजह अभी तक साफ नहीं हुई. जी5 ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म को अस्थायी रूप से हटाया गया है. वे इसे दोबारा प्लेटफॉर्म पर वापस लाने के कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं. अब देखना यह है कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



