IND vs ENG 4th T20I Live: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

IND vs ENG Live Score 4th T20I Bristol: मैनचेस्टर में 125 रन की शर्मनाक हार को भुलाकर टीम इंडिया अब से कुछ देर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 मैच खेलने उतरेगी. तीसरे टी20 में भारत को अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी और सीरीज, दोनों में ही पहली जीत ढूंढ रही है. 0-2 से पीछे चल रही टीम इंडिया को सीरीज हारने से बचने के लिए आज हर हाल में जीतना होगा. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द होने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने दो जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बना रखी है. भारत को आज मैच जीतना है तो वैभव सूर्यवंशी को धमाकेदार पारी खेलनी होगी, जो डेब्यू को मिलाकर दो मैचों में अच्छे स्टार्ट को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके हैं. इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों को भी कमाल दिखाना होगा. मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फाइल्स किया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट का शिकार हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करना पड़ा. उनकी जगह हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने एक चेंज किया है, लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद की एंट्री हुई है.
IND vs ENG Live Score: कुछ देर में टॉस के लिए आएंगे दोनों कप्तान
अब से कुछ ही मिनट में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. भारतीय समयनुसार टॉस 9.30 बजे होगा. सीरीज के तीनों मुकाबलों में भारत ने टॉस जीता है. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने वाला कप्तान क्या फैसला करता है.
IND vs ENG Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
IND vs ENG Live Score: सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले आर्चर?
आईपीएल में एक ही टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच गेंद और बल्ले की शानदार जंग देखने को मिल रही है. आर्चर ने वैभव को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी मुकाबला बराबरी का है, लेकिन अभी दो और मैच बाकी हैं और नतीजा कुछ भी हो सकता है, इसलिए जो बेहतर खेलेगा, वही जीतेगा.’
IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल का 100 मैच
ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज मैच में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं. अक्षर 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 31वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. मौजूदा सीरीज में ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने का कारनामा किया था.
IND vs ENG Live Score: स्पिन गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
आज भारतीय स्पिनर को भी रन गति पर लगाम लगाते हुए अहम मौकों पर विकेट चटकाने होंगे. भारत के स्पिनर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती अब तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट रवि बिश्नोई या वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है, ताकि बीच के ओवरों में विकेट लेने के साथ रन भी रोके जा सकें.
IND vs ENG Live Score: शानदार फॉर्म में इंग्लैंड के पेसर्स
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तीसरे मैच में जॉश टंग ने चार विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. वहीं, जोफ्रा आर्चर अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से लगातार भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं. आज भारतीय बल्लेबाजों से रन बनाने की उम्मीद है.
IND vs ENG Live Score: ब्रिस्टल की पिच किसके लिए फायदेमंद?
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और मैदान की बाउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं है, इसलिए बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. हालांकि, अगर मौसम में बादल रहे तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
IND vs ENG Live Score: बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
तीसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी, जिसका नतीजा टीम को टी20 में सबसे बड़ी हार के साथ चुकाना पड़ा. पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टीम का सबसे कम और ओवरऑल दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. ऐसे में आज ओपनर अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर को भी दमदार खेल दिखाना होगा. जिसमें श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं.
IND vs ENG Live Score: भारत के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला
नमस्कार! भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथा मुकाबले के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज दोनों टीमें ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. एक तरफ टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जबकि इंग्लैंड की नजरें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की होंगी. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि अगले दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.



