Entertainment

‘रामायण’ के लक्ष्मण का दिखा दमदार अंदाज, रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, जोड़ी पर टिकी फैंस की नजरें

Last Updated:August 20, 2026, 23:27 IST

टीवी और ओटीटी के बाद अब रवि दुबे बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वह जल्द ही नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इसी बीच रणबीर कपूर और फिल्म की टीम के साथ रवि की एक फोटो सामने आई है, जिसे लेकर फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट डबर हो गई है. इस फोटो में वह रणबीर कपूर संग बैठे नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

‘रामायण’ के लक्ष्मण का दिखा दमदार अंदाज, रणबीर कपूर संग शेयर की फोटोZoomरवि दुबे ने शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया के जाने माने एक्टर रवि दुबे जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वह नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है. इसी बीच रवि दुबे ने फिल्म की टीम के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद लोग उनकी राम और लक्ष्मण की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं.

रवि दुबे के रामायण में नजर आने की चर्चा काफी समय से हो रही थी. लेकिन जब ये फाइनल हो गया तो फैंकी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ‘रामायण’ रवि दुबे के लिए भी खास है, क्योंकि यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है. टीवी में अपनी पहचान बनाने के बाद रवि ‘मत्स्य कांड’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. अब लक्ष्मण के किरदार में उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

रवि ने पोस्ट शेयर बढ़ा दी एक्साइटमेंट

रवि दुबे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, उसमें वह रणबीर कपूर और फिल्म की बाकी टीम के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘महान लोगों के बीच हूं, दिल से नतमस्तक हूं और अपने रास्ते पर चलने के लिए तैयार हूं. ‘रवि के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार करने की बात भी कह रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj