दिन छोड़ो… रेगिस्तान की तपती रातों में ‘कूल’ हुआ जोधपुर, नाइट पूल पार्टी का ऐसा क्रेज कि देर रात तक उमड़ी भीड़

Last Updated:May 12, 2026, 15:43 IST
Jodhpur Night Pool Party: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जोधपुर में लोगों को राहत देने के लिए नाइट पूल पार्टी नया आकर्षण बनकर उभरी है. दिन में 50 डिग्री के आसपास पहुंच रहे तापमान से परेशान लोग अब रात के समय पूल पार्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. शहर के कई होटल और रिसॉर्ट्स ने खास नाइट पूल इवेंट्स शुरू किए हैं, जहां म्यूजिक, लाइटिंग और ठंडे पानी के बीच लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. युवाओं के साथ परिवार भी बड़ी संख्या में इन आयोजनों का हिस्सा बन रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो उन्हें मनोरंजन के साथ ठंडक भी दे सकें.
जोधपुर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे में शहरवासी अब गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल और रिजॉर्ट्स का सहारा ले रहे हैं. खासतौर पर युवा वर्ग में पूल पार्टी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. दोपहर की तपती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोग अब शाम होते ही इन रिजॉर्ट्स की ओर पहुंच रहे हैं. पानी की ठंडक और म्यूजिक का माहौल लोगों को सुकून देने का काम कर रहा है.
सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि परिवार और पर्यटक भी इस आयोजन का हिस्सा बने. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पूल और रिजॉर्ट की सुविधाओं का आनंद लिया. इससे शहर में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला. कई परिवारों ने इसे वीकेंड सेलिब्रेशन का सबसे अच्छा तरीका बताया. बाहर से आए पर्यटकों ने भी जोधपुर में इस नए कॉन्सेप्ट की जमकर तारीफ की. जोधपुर के एयरपोर्ट के पास हुकुम गढ़ रिजॉर्ट्स में पूरे समय उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला.
भीषण गर्मी के बीच इस तरह के आयोजन अब जोधपुर में नया ट्रेंड बनते जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की नाइट पूल पार्टियां शहर को नई पहचान देने के साथ-साथ पर्यटन और मनोरंजन को भी बढ़ावा दे रही हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में सनफर्न एंटरटेनमेंट के कार्तिक शर्मा और श्री हुकुम गढ़ रिसॉर्ट के संजय मोतियानी की अहम भूमिका रही. वहीं एंकर शैलेश भूरानी ने अपने शानदार मंच संचालन से कार्यक्रम में अलग ही उत्साह भर दिया. आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को गर्मी के बीच सुरक्षित और मनोरंजक माहौल देना है.
Add as Preferred Source on Google
यही वजह रही कि लोगों का रुझान लगातार इन आयोजनों की ओर बढ़ता दिखाई दिया. कई जगहों पर लाइव फूड काउंटर और स्पेशल म्यूजिक शो का भी आयोजन किया गया. लोगों को कम कीमत में शानदार सुविधाएं मिलने से रिजॉर्ट्स में भीड़ लगातार बढ़ रही है. आयोजकों कार्तिक शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी नए ऑफर्स लाए जाएंगे.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. दोस्तों के साथ पूल में एन्जॉय करते हुए युवाओं ने गर्मी को पूरी तरह भूलकर पार्टी का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन फोटो वीडियो वायरल हुए .कई युवाओं ने लाइव म्यूजिक और डीजे बीट्स पर डांस करते हुए पार्टी का मजा लिया. युवाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन शहर में नई ऊर्जा और नया माहौल लेकर आते हैं. इससे जोधपुर की नाइट लाइफ को भी नई पहचान मिल रही है.
जोधपुर के सन्फर्न एंटरटेनमेंट के कार्तिक शर्मा,श्री हुकुम गढ़ रिसॉर्ट के संजय मोतियानी द्वारा रात के समय आयोजित हुई पूल पार्टी ने लोगों को गर्मी से राहत के साथ शानदार मनोरंजन भी दिया. रंग-बिरंगी लाइट्स और म्यूजिक के बीच लोगों ने देर रात तक मस्ती की और इस खास अनुभव का आनंद लिया. पूल के किनारे सेल्फी और वीडियोग्राफी का भी अलग ही क्रेज देखने को मिला. बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी ने इस नाइट पार्टी को खूब एन्जॉय किया. कई लोगों ने इसे जोधपुर का सबसे अलग समर एक्सपीरियंस बताया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



