प्यार में पंगा बना दंगा! बुझ गया घर का चिराग, नफरत की भेंट चढ़ा प्रेम, आज नम आँखों से दी जाएगी अंतिम विदाई

Last Updated:April 28, 2026, 10:54 IST
Banswara Lover Murder Case: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई एक युवक की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस घटना के बाद गांव में उपजा बवाल और हिंसा हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से शांत है, लेकिन तनावपूर्ण सन्नाटा अभी भी बरकरार है. जिस युवक ने कभी प्यार के सपने देखे थे, आज उसकी बेजान देह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम विदाई की प्रतीक्षा में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी सिसकियां पूरे गांव के माहौल को गमगीन कर रही हैं. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए टामटिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. आज भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रेमी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट

Banswara Lover Murder Case
बांसवाड़ा. कहते हैं प्यार दुनिया को जोड़ता है, लेकिन कभी-कभी यही प्यार नफरत की ऐसी आग सुलझा देता है जिसमें हंसते-खेलते परिवार खाक कर जाता हैं. बांसवाड़ा जिले के टामटिया गाँव में पिछले कुछ घंटों से जो सन्नाटा पसरा है, वह शांति का नहीं, बल्कि उस गहरी पीड़ा का है जिसने एक मां की गोद सूनी कर दी. एक प्रेम प्रसंग, जो शायद दो दिलों की अपनी दुनिया थी, वह समाज के बीच ऐसा उलझा कि खून की होली खेली गई.
टामटिया गांव की गलियां आज उस शोर से खाली हैं जो कल तक यहां के युवाओं की बातों में हुआ करता था. प्रेम प्रसंग के चलते जिस बेरहमी से प्रेमी की हत्या की गई, उसने न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दी बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी तार-तार कर दिया. उसे क्या पता था कि जिस रास्ते पर वह अपनी मोहब्बत की तलाश में निकला है, वहीं उसकी जिंदगी का आखिरी सफर इंतजार कर रहा है. बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं और पीछे छोड़ दिया गया सिसकता हुआ परिवार.
गांव में पसरा सन्नाटाहत्या के बाद टामटिया में जो उबाल आया, उसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. आक्रोशित भीड़, पुलिस की सायरन और अपनों को खोने का गम, गांव किसी छावनी में तब्दील हो गया. हालांकि, प्रशासन की सूझबूझ से फिलहाल बवाल शांत है, लेकिन हवाओं में अभी भी तनाव महसूस किया जा सकता है. हर घर के बाहर बैठे बुजुर्गों की आँखों में डर है और युवाओं के चेहरे पर गुस्सा. पुलिस की गश्त जारी है.
आज नम आंखों से दी जाएगी विदाईआज उस प्रेमी का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. अब उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे ताकि दोबारा कोई हिंसक वारदात न हो. पुलिस अब उन हाथों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी है जिन्होंने कानून हाथ में लेकर एक जान ली. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या गिरफ्तारी उस मां का बेटा वापस ला पाएगी?
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Banswara,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 10:54 IST



