Madan Dilawar Statemen | Madan Dilawar Video

Last Updated:June 25, 2026, 16:39 IST
Madan Dilawar Statement On Dotasra : राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गोविंद सिंह डोटासरा पर विवादित टिप्पणी कर किरोड़ी लाल मीणा का बचाव किया, नकली बीज छापों और आरक्षण पर सियासी टकराव बढ़ा. दरअसल, प्रदेश में नकली बीज कारखानों के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी कार्रवाई को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. डोटासरा का कहना था कि इस पूरी कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.डोटासरा पर मदन दिलावर का विवादित वार, बोले- जैसे वैश्या पतिव्रता स्त्री पर आरोप लगाए
जयपुर. राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी का स्तर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बार विवाद की वजह बने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर सियासी बहस तेज होने की संभावना है. दिलावर ने डोटासरा की तुलना वैश्या से करते हुए कहा कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना वैसा ही है जैसे एक वैश्या किसी पतिव्रता स्त्री पर आरोप लगाए. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है.
यह पूरा मामला कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से नकली बीज बनाने वाले कारखानों पर की जा रही कार्रवाई और उस पर उठे सवालों से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखी टिप्पणी की और डोटासरा तथा किरोड़ी लाल मीणा की तुलना करते हुए विवादित उदाहरण दे डाला.
नकली बीज कारखानों की कार्रवाई से शुरू हुआ विवाददरअसल, प्रदेश में नकली बीज कारखानों के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी कार्रवाई को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. डोटासरा का कहना था कि इस पूरी कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इन आरोपों के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना वैसा ही है जैसे एक वैश्या किसी पतिव्रता स्त्री पर आरोप लगाए. उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा की तुलना पतिव्रता स्त्री से करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है.
आरक्षण को लेकर भी चल रही है बयानबाजीयह विवाद केवल नकली बीज कारखानों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है. इससे पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी पर आरोप लगाए थे. मीणा ने कहा था कि क्रीमीलेयर में होने के बावजूद ओबीसी आरक्षण का लाभ उठाकर उनके बेटे और बेटियों का राजस्थान सिविल सेवा में चयन कराया गया. हालांकि इन आरोपों को लेकर डोटासरा की ओर से क्या जवाब दिया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही यह बयानबाजी अब व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. फिलहाल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का यह बयान प्रदेश की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गया है और राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



