Rajasthan

Dhaulpur News: धौलपुर की मावा मंडी में मिलावट का खेल, 560 किलो मावा नष्ट, बाकी दुकानों की जांच क्यों नहीं?

Last Updated:October 30, 2026, 17:22 IST

Dhaulpur News: धौलपुर में त्योहारी सीजन के बीच पुलिस और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलो प्रथम दृष्टया दूषित मावा पकड़ा. जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मावे को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद मावा मंडी की बाकी दुकानों की जांच नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं.मिठाई खाने से पहले हो जाएं सावधान, धौलपुर में 560 किलो मावा निकला दूषितZoom560 किलो मावा करवाया नष्ट

धौलपुर. त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ धौलपुर पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 560 किलो मावा पकड़ा है. डीएसटी टीम ने मावा मंडी के पास एक ऑटो को रुकवाकर उसमें ले जाए जा रहे मावे को जब्त किया. मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मावे की जांच की तो वह प्रथम दृष्टया दूषित पाया. इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर पूरे मावे को नष्ट करवा दिया. कार्रवाई से मावा मंडी में हड़कंप मच गया और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, ऑटो में दो दुकानदारों का मावा लाया जा रहा था. खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित दुकानों पर पहुंचकर वहां रखे मावे के सैंपल भी लिए हैं, इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. वहीं, कार्रवाई की सूचना मिलते ही मावा मंडी में हलचल बढ़ गई. इस दौरान डीएसटी टीम के जवान हथियारों के साथ दुकानों के बाहर तैनात नजर आए. सीएमएचओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम से सूचना मिली थी कि मावा मंडी के पास एक ऑटो में दूषित मावा लाया जा रहा है. सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मावे की जांच की. प्रथम दृष्टया मावा दूषित पाए जाने पर करीब 560 किलो मावे को नष्ट कराया, उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले भी मनियां क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी. वहां से करीब 6 क्विंटल दूषित मावा और वनस्पति घी बरामद कर नष्ट कराया गया था.

कार्रवाई पर उठे सवाल, पूरी मावा मंडी की जांच की मांग

खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद अब मावा मंडी में जांच के दायरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि जब मंडी में मिलावट की आशंका है तो जांच केवल ऑटो में मिले मावे और कुछ दुकानों तक ही सीमित क्यों रखी गई? बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों से मंडी की अन्य दुकानों के सैंपल लेने के लिए भी कहा गया था, लेकिन अधिकारियों ने बाद में कार्रवाई करने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि त्योहारी सीजन में आमजन की सेहत से खिलवाड़ की आशंका के बीच मावा मंडी की सभी दुकानों की जांच कब होगी? क्या खाद्य विभाग पूरे बाजार में सैंपलिंग कर मिलावट की आशंका को दूर करेगा या कार्रवाई कुछ दुकानों तक ही सीमित रहेगी? फिलहाल संबंधित दुकानों से लिए गए सैंपलों की प्रयोगशाला जांच का इंतजार है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 30, 2026, 17:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj