Entertainment

Madhuri Dixit And Salman Khan Movies On Ott माधुरी दीक्षित के लिए भिड़े दो हीरो, 2 फिल्में हुईं सुपरहिट, 1 ने रच डाला इतिहास, बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

Last Updated:July 04, 2026, 13:26 IST

Madhuri Dixit And Salman Khan Movies On Ott: 90 के दशक की वो सुपरहिट जोड़ी जो जब भी पर्दे पर आती थी, सिनेमाघर सीटियों और तालियों से गूंज उठते थे. इस जोड़ी ने कई बार साथ काम किया था और लगभग हर बार इनकी फिल्मों पर दर्शक दिल खोलकर प्यार लुटाते थे. ये जोड़ी सलमान खान और माधुरी दीक्षित की है. आज इन दोनों की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

नई दिल्ली. सबसे पहले बात करते हैं माधुरी दीक्षित और सलमान खान की उस कालजयी फिल्म की जिसके गाने आज भी लोगों के बीच गूंजते हैं. ये फिल्म 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’ है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में पारिवारिक फिल्मों की बात हो और ‘हम आपके हैं कौन..!’ का जिक्र न हो ऐसा तो ही नहीं सकता है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय समाज में शादियों, उत्सवों और पारिवारिक रिश्तों की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया. फिल्म की कहानी दो परिवारों के आपसी प्यार, त्याग और सम्मान के इर्द-इर्द घूमती है.

‘प्रेम’ के रूप में सलमान खान और ‘निशा’ के रूप में माधुरी दीक्षित की शुरुआती नोक-झोंक, उनकी आंखों की गुस्ताखियां और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदलना दर्शकों को आज भी मंत्रमुग्ध कर देता है. ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाने पर माधुरी का पर्पल साड़ी वाला आइकॉनिक लुक आज भी पॉप-कल्चर का हिस्सा है. फिल्म का दूसरा हिस्सा बेहद भावुक है. सूरज बड़जात्या की ये क्लासिक कल्ट फिल्म माधुरी दीक्षित और सलमान खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जो आज भी क्लासिक कल्ट मानी जाती है. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर स्ट्रीम कर रही है.

साल 1991 में लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘साजन’ ने खूब वाहवाही बटोरी थी. इसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त ने लीड रोल अदा किया था. अगर आपको 90 के दशक के सुरीले, गहरे और रोमांटिक संगीत से प्यार है, तो ‘साजन’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यह फिल्म एक बेहद भावुक और संजीदा लव-ट्रायंगल पर आधारित है.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म ‘साजन’ में माधुरी दीक्षित (पूजा) एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जो ‘सागर’ नाम के एक अज्ञात शायर की कविताओं से बेपनाह मोहब्बत करती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब चुलबुले और अमीर आकाश (सलमान खान) को भी पूजा से प्यार हो जाता है, जबकि असली शायर ‘सागर’ उसका अपाहिज भाई अमन (संजय दत्त) होता है. सलमान खान ने इस फिल्म में एक लापरवाह लेकिन अपने भाई के लिए जान छिड़कने वाले प्रेमी का बेहतरीन किरदार निभाया है.

नदीम-श्रवण के संगीत से सजे गाने जैसे ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ और ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको’ आज भी हर आशिक की पहली पसंद हैं. इन गानों ने फिल्म को एवरग्रीन बना दिया था. माधुरी, सलमान और संजय की ट्रायंगल लव स्टोरी ने धुआंधार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. ये ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर थी. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है.

‘हम तुम्हारे सनम’ साल 2002 में आई थी. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान और शाहरुख खान लीड रोल में दिखे थे. यह फिल्म शादीशुदा जिंदगी में आने वाले अविश्वास, गलतफहमियों के इर्द-इर्द घूमती है. फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में वैसे तो शाहरुख खान (गोपाल) और माधुरी दीक्षित (राधा) पति-पत्नी के किरदार में थे, लेकिन सलमान खान ने पूरी कहानी में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावकारी भूमिका निभाई थी. वह फिल्म में माधुरी के बचपन के दोस्त और एक मशहूर सिंगर ‘सूरज’ के रूप में नजर आए.

ट्रायंगल लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की कहानी दिखाती है कि कैसे एक पति अपनी पत्नी और उसके बचपन के दोस्त की गहरी दोस्ती और बेबाक बातचीत को देखकर जलन और शक की आग में जलने लगता है. सलमान खान का किरदार बेहद मैच्योर और वफादार दोस्त का है, जो अपनी सहेली का घर बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है. तीन बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था. फिल्म सफल रही थी और आज आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

साल 1993 में डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा एक बार फिर माधुरी दीक्षित और सलमान खान को साथ लेकर आए थे, लेकिन इस बार उनका फॉर्मूला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था. वो इस सुपरहिट जोड़ी को ‘दिल तेरा आशिक’ में साथ लेकर आए थे. यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जो दर्शकों को बांधे रखने में कुछ खास सफल नहीं थी.

फिल्म की कहानी में माधुरी दीक्षित (सोनिया) एक डांस टीचर के किरदार में हैं, जो अपनी बीमार मां के इलाज के लिए एक बुजुर्ग महिला (सावित्री देवी) का रूप धारण करके एक अमीर घर में बच्चों को पढ़ाने की नौकरी कर लेती हैं. प्यार और कॉमेडी का ये मिश्रण कुछ खास सफल नहीं था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj