Rajasthan

ब्यावर में LPG टैंकर में भीषण आग, सेंदड़ा बाईपास पर मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

X
title=

ब्यावर में LPG टैंकर में भीषण आग, सेंदड़ा बाईपास पर मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

 

arw img

Beawar Gas Tanker Fire Accident: ब्यावर के सेंदड़ा बाईपास पर एक एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जबकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र को खाली करवाया. घटना की सूचना मिलते ही ब्यावर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में टीम ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए केमिकल फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया. समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. दमकलकर्मियों की तत्परता से संभावित जनहानि टल गई. पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया. आग बुझाने के बाद रातभर मशक्कत कर टैंकर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj