Entertainment

‘बच्चों की भलाई के लिए’ गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी- ‘सुनीता के दिमाग में कुछ चल रहा’

Last Updated:August 21, 2026, 21:36 IST

सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की अर्जी खारिज की. फिर राखी सावंत ने उनसे फोन पर बातचीत करके दावा किया कि सुनीता ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वे गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग को चौपट करना चाहती थीं. अब सुनीता आहूजा के दावे पर गोविंदा के मैनेजर ने संजीदा बयान दिया है. गोविंदा पर उनकी पत्नी ने को-स्टार संग अफेयर का आरोप लगाया है.

ख़बरें फटाफट

‘बच्चों की भलाई के लिए’ गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर की दो टूकZoomगोविंदा-सुनीता के बीच बढ़े मतभेद.

नई दिल्ली: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस लेने की वजह बताई, तो लोग हैरान रह गए. राखी सावंत के एक कॉल रिकॉर्डिंग वाले वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया था कि उन्होंने तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला किया, क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी करने की सोच रहे हैं. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अब एक नए इंटरव्यू में कहा कि दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है. उन्होंने बताया कि सुनीता के ऐसे बयान सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा.

गोविंदा के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘मैं यह आपसे सुन रहा हूं. ऐसा कुछ नहीं है और न ही होगा. कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है. वह उनकी पत्नी हैं और उनके मन में कुछ चल रहा होगा तभी उन्होंने ऐसे दावे किए.’ उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अगर गोविंदा वाकई सुनीता से अपना रिश्ता खत्म करना चाहते या किसी और रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते, तो वे खुद तलाक की पहल करते.

बच्चों पर पड़ रहा बुरा असरसुनीता ने तलाक की याचिका दायर की, जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया. शशि सिन्हा ने आगे कहा, ‘दोनों ही समझदार लोग हैं. हालांकि गोविंदा ने पब्लिक के सामने सुनीता के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन सुनीता ही सारी बातें सबके सामने ला रही हैं. मुझे यकीन है कि दोनों ही अपने बच्चों के लिए बेहतर चाहते हैं. हमें नहीं पता कि सुनीता को क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. यह बच्चों की भलाई के लिए भी है, क्योंकि वे इस सारी निगेटिविटी से बहुत प्रभावित होते हैं.’

गोविंदा को कहा था ‘शुगर डैडी’मैनेजर ने गोविंदा का बचाव करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति बताया, जो जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे. शशि सिन्हा की मानें, तो अभिनेता की सुनीता से बातचीत का मकसद सिर्फ उन्हें उनके कामों के परिणामों से अवगत कराना था. उन्होंने पब्लिक के सामने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा था. उन्होंने दूसरी शादी की किसी भी चर्चा से भी इनकार किया और कहा कि गोविंदा फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं. गौरतलब है कि सुनीता ने गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने के बाद ‘शुगर डैडी’ कहा था. गोविंदा ने इसके तुरंत बाद एक वीडियो बयान जारी करके उन्हें अपनी हद में रहने की अपील की.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 21, 2026, 21:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj