Masuda Ajmer News | मसूदा के देदपुरा में लापता भाई-बहन के शव तालाब में मिले

Last Updated:August 31, 2026, 08:09 IST
Ajmer: मसूदा के देदपुरा गांव में रक्षाबंधन पर आए 28 अगस्त से लापता 7 वर्षीय रीना और उसके भाई नरेंद्र के शव 30 अगस्त की सुबह गांव के तालाब में मिले. 2 दिन से पुलिस और ग्रामीण सर्च अभियान चला रहे थे. मसूदा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं. मासूम भाई-बहन की मौत से गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Masuda Ajmer News: मसूदा के देदपुरा में लापता भाई-बहन के शव तालाब में मिले
Ajmer: राजस्थान के अजमेर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र की देवास ग्राम पंचायत के देदपुरा गांव में रविवार सुबह एक अत्यंत दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई. पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता चल रहे मासूम भाई-बहन के शव गांव के ही तालाब में तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची मसूदा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवाना निवासी शंकरसिंह की पत्नी प्यारी देवी रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपनी 7 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी और पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ देदपुरा गांव आई थीं. गत 28 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे दोनों मासूम अचानक घर से खेलते-खेलते लापता हो गए थे. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो मसूदा थाना पुलिस को सूचित किया गया था.
2 दिन से जारी था सर्च अभियानपुलिस और परिजन पिछले 48 घंटों से लगातार आसपास के इलाके और जंगलों में बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे. रामगढ़ चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा लगातार दो दिनों तक सघन सर्च अभियान चलाया गया था. रविवार, 30 अगस्त की सुबह परिजन और ग्रामीण जब तालाब के आसपास तलाश कर रहे थे, तभी पानी में दोनों बच्चों के शव तैरते दिखाई दिए.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शवघटना की जानकारी मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर मसूदा उप जिला चिकित्सालय भिजवाया. मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. त्योहार के बीच दो मासूम बच्चों की इस तरह असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे देदपुरा गांव में शोक की लहर छा गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 31, 2026, 08:09 IST



