Tech

Meta का नया दांव! WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, ₹79 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Powered by :

Last Updated:June 18, 2026, 16:21 IST

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) ने भारत में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की शुरुआत कर दी है, जिसकी कीमत 79 रुपये प्रति महीने रखी गई है. इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स को कस्टम थीम, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, खास रिंगटोन्स और ज्यादा चैट्स पिन करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यह एक ऑप्शनल पेड प्लान है. नॉर्मल WhatsApp पहले की तरह फ्री ही रहेगा.Meta का नया दांव! WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, ₹79 में मिलेंगे ये खास फीचर्सZoomWhatsApp Plus के लिए हर महीने चुकाने होंगे ₹79

नई दिल्ली. अगर आप इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप (WhatsApp) इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. भारत में WhatsApp यूजर्स को अब ऐप के भीतर एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है. कंपनी ने WhatsApp Plus नाम की एक नई सर्विस देना शुरू कर दिया है. यह मोबाइल और वेब दोनों तरह के यूजर्स के लिए आ रहा है.

यह WhatsApp का एक ‘प्रीमियम’ यानी पैसे देकर इस्तेमाल करने वाला वर्जन है. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, यह पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर है. अगर आप पैसे नहीं देना चाहते, तो आपका नॉर्मल WhatsApp पहले की तरह ही मुफ्त चलता रहेगा. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसे उन लोगों के लिए ला रही है जो अपनी चैटिंग को और ज्यादा मजेदार और पर्सनल बनाना चाहते हैं.

भारत में कितनी है WhatsApp Plus की कीमत?WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये प्रति माह रखी गई है. कंपनी यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है. ट्रायल खत्म होने के बाद यह प्लान ऑटो-रिन्यू हो सकता है, इसलिए जरूरत न होने पर इसे समय रहते कैंसल करना होगा.

वाट्सऐप ऐप से लिया गया स्क्रीनशॉट

WhatsApp Plus में क्या मिलेगा?अगर आप WhatsApp Plus का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको ये खास सुविधाएं मिलेंगी:

मनपसंद थीम और आइकन: आप अपने WhatsApp का थीम बदल सकेंगे और मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले WhatsApp के आइकॉन को भी अपनी पसंद का लुक दे पाएंगे.
खास स्टिकर्स और रिंगटोन्स: आपको कुछ ऐसे स्टिकर्स और रिंगटोन मिलेंगे जो फ्री वाले यूजर्स के पास नहीं होंगे.
चैट लिस्ट अपग्रेड: अपनी चैट लिस्ट को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे.
ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा: जरूरी दोस्तों या ग्रुप्स को चैट में सबसे ऊपर यानी पिन रखने की लिमिट बढ़ जाएगी.

WhatsApp Plus कैसे करें एक्टिवेट?WhatsApp Plus को शुरू करने का तरीका बहुत आसान है. ये स्टेप्स फॉलो करें:

WhatsApp खोलें.
ऊपर दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करें.
Settings में जाएं.
Subscriptions ऑप्शन चुनें.
WhatsApp Plus पर टैप करें.
फ्री ट्रायल शुरू करें.

WhatsApp अचानक पैसे क्यों मांगने लगा?WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बहुत ज्यादा काम कर रही है. आपने ध्यान दिया होगा कि WhatsApp में अब Meta AI का नीला गोला दिखने लगा है. इन भारी-भरकम AI सर्वर्स को चलाने के लिए मार्क जुकरबर्ग को पैसों की जरूरत है. बस इसी खर्च को निकालने और कमाई का नया जरिया बनाने के लिए WhatsApp अब प्रीमियम फीचर्स के बदले पैसे ले रहा है.

About the Authorविनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi..com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj