Mexican Batman News: Pulsar Bike | Vigilante Justice in mexico- मैक्सिको में पल्सर बाइक चोरी करके भाग रहे थे चोर तभी आया बैटमैन

Last Updated:June 29, 2026, 11:14 IST
Mexico Vigilante News: मेक्सिको के जलिस्को राज्य में इस समय एक विजिलांट चर्चा में है. यह ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो कानून को अपने हाथ में लेकर अपराधियों को सजा देता है. यह शख्स बाइक चोरों को खंभे से बांधकर चला जाता है. यही कारण है कि इसे ‘मैक्सिकन बैटमैन’ नाम दिया गया है. हालांकि पुलिस को उसका ये तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है.खंभे से बांधे गए लोग.
Mexico Vigilante News: मेक्सिको के जलिस्को राज्य में इन दिनों एक रहस्यमयी शख्स चर्चा में है. लोगों ने इस शख्स को ‘मैक्सिकन बैटमैन’ कह रहे हैं. इस नाम के पीछे वजह भी ऐसी ही है. ये व्यक्ति पुलिस से पहले कथित बाइक चोरों को पकड़ लेता है. आरोप है कि वह संदिग्ध चोरों को बिजली के खंभों से डक्ट टेप से बांध देता है, उनके चेहरे पर स्पेनिश में ‘रातेरो’ (चोर) लिख देता है और फिर मौके से गायब हो जाता है. पिछले दो हफ्तों में कम से कम पांच लोगों को इसी तरह सड़क के खंभों से बंधा हुआ पाया गया. सभी के मुंह पर टेप लगी थी और माथे पर काले मार्कर से ‘चोर’ लिखा हुआ था. कई लोगों के चेहरे पर मूंछें और बिल्ली जैसी मूंछों की आकृति भी बनाई गई थी, जिसे पुलिस इस रहस्यमयी हमलावर का साइन मान रही है. एक तस्वीर में चोर के पास पल्सर बाइक खड़ी दिखती है.
अंग्रेजी में इस शख्स को विजिलांट (Vigilante) वह व्यक्ति होता है जो कानून अपने हाथ में लेकर अपराधियों को पकड़ता है या सजा देता है. सुपरहीरो कैरेक्टर बैटमैन भी इसी तरह काम करता है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लागोस दे मोरेनो शहर में हाल के महीनों में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. माना जा रहा है कि इसी से परेशान होकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कानून अपने हाथ में ले लिया. जिन लोगों को बांधा गया, उनके पास कथित तौर पर चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी खड़ी छोड़ दी गईं. ऊपर गुलाबी रंग के पोस्टर लगाकर उन पर चोरी का आरोप भी लिखा गया.
पुलिस को ये तरीका नहीं आया पसंद
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जलिस्को के सुरक्षा सचिव जुआन पाब्लो हर्नांदेज ने बताया कि अब तक ऐसे पांच मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस इस रहस्यमयी व्यक्ति की तलाश कर रही है. जांच में दो संदिग्ध वाहनों की पहचान भी की गई है, जिनका इन घटनाओं से संबंध हो सकता है. पुलिस ने साफ कहा कि जिन लोगों को खंभों से बांधा गया, कानून की नजर में फिलहाल वही पीड़ित हैं. कई लोगों के शरीर पर मारपीट के निशान मिले और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी था.
कब से शुरू हुई ऐसी घटनाएं?
पहली घटना 13 जून को सामने आई थी, जब एक युवक बिजली के खंभे से बंधा मिला. उसके गले में कार्डबोर्ड का पोस्टर लटका था, जिस पर उसे चोर बताया गया था. इसके बाद लगातार चार और लोग बिल्कुल इसी अंदाज में मिले, जिससे पुलिस को शक है कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति है.
जलिस्को और आसपास के इलाकों में संगठित अपराध लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है. कुछ समय पहले पड़ोसी राज्य मिचोआकान में महिलाओं ने भी हथियार उठाकर सिक्योरिटी ग्रुप बना लिया था, ताकि वे जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) जैसे खूंखार गिरोहों से अपने गांवों की रक्षा कर सकें.
About the AuthorYogendra Mishra
Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



