हैदराबाद में खुला ‘मिनी अयोध्या’! कुकटपल्ली में बना भव्य राम मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए बना आस्था का नया केंद्र

Last Updated:April 27, 2026, 12:38 IST
Hyderabad Ram Mandir: हैदराबाद के कुकटपल्ली क्षेत्र में अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर की तर्ज पर एक भव्य प्रतिकृति मंदिर का शुभारंभ किया गया है. इस मंदिर का निर्माण अत्यंत आकर्षक और पारंपरिक वास्तुकला शैली में किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अयोध्या जैसा अनुभव मिल सके. मंदिर के उद्घाटन के साथ ही यह स्थान धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले भक्तों में भी इसे लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. यह पहल उन लोगों के लिए विशेष है जो अयोध्या नहीं जा पाते, लेकिन राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं. कुकटपल्ली का यह मंदिर अब हैदराबाद के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है.
ख़बरें फटाफट
हैदराबाद: शहरवासियों के लिए एक सुखद खबर है. अब राम भक्तों को अयोध्या के दर्शन के लिए मीलों दूर जाने की आवश्यकता नहीं है. हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित नेक्सस मॉल के पास एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर की हूबहू प्रतिकृति तैयार की गई है. 25 अप्रैल से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 21 जून 2026 तक चलेगी.
इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता वहां स्थापित बाल अवस्था में प्रभु श्री राम की प्रतिमा है. आयोजकों ने मंदिर के निर्माण में रंगों, कलाकृतियों और वातावरण का इतना बारीकी से ध्यान रखा है कि दर्शन करने वाले भक्तों को ऐसा प्रतीत होता है मानो वे साक्षात अयोध्या में खड़े हों. स्थानीय निवासी और शहर के लोग इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे हैदराबाद के लिए एक बड़ा गौरव मान रहे हैं.
मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध कराए गएयह प्रदर्शनी केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि इसे एक वन-स्टॉप मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. मंदिर के अलावा, प्रदर्शनी में पर्यटकों के लिए दो अन्य प्रमुख थीम—टाइटेनिक और आर्टफिशल वॉटरफॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। युवाबच्चों औरओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए, यहां मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध कराए गए हैं
अम्यूजमेंट राइड्स: जायंट व्हील, ब्रेक डांस, और तोरा-तोरा जैसी रोमांचक राइड्स.शॉपिंग और फूड: विभिन्न राज्यों के हैंडीक्राफ्ट्स और घरेलू सामानों के स्टॉल. साथ ही लजीज व्यंजनों के लिए एक विशाल फूड कोर्ट.
आयोजकों, श्रीनिवास और कार्तिक ने जानकारी दी कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों और परिवारों को एक सुरक्षित और आनंदमय वातावरण देने के उद्देश्य से इसे तैयार किया गया है. वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार कम से कम 3 लाख लोग इस भव्य प्रदर्शनी का अनुभव लेने आएंगे.
परिवारों के लिए वीकेंड और छुट्टियों में घूमने की एक बेहतरीन जगह बन गईयह प्रदर्शनी न केवल भक्ति का केंद्र है बल्कि शहर के मध्य में स्थित होने के कारण यह परिवारों के लिए वीकेंड और छुट्टियों में घूमने की एक बेहतरीन जगह बन गई है. यदि आप भी अपने परिवार के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं तो कुकटपल्ली के इस केंद्र पर जरूर जाएं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
April 27, 2026, 12:38 IST



