“मंत्री जी राम-राम, ओ कादो हटवा दयो, नहीं तो वोटिंग कोनी मिले ली….” कीचड़ से परेशान बच्चों ने हाथ जोड़कर मंत्री मंजू बाघमार से लगाई गुहार

Last Updated:June 25, 2026, 09:37 IST
Nagaur News: नागौर जिले के जायल क्षेत्र के दुगोली गांव में स्कूल और दादूदयाल जी मंदिर के रास्ते पर फैले कीचड़ से परेशान बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूली बच्चों ने स्थानीय भाषा में हाथ जोड़कर राज्य मंत्री मंजू बाघमार से सड़क सुधारने और कीचड़ हटवाने की गुहार लगाई है. बच्चों ने कहा कि वे इस कीचड़ में तीन बार गिर चुके हैं और गंदगी से बीमारी व बदबू का खतरा है. बच्चों ने चेतावनी भी दी कि यदि काम जल्द नहीं हुआ, तो आगामी चुनाव में वोटिंग नहीं मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
नागौर के बच्चों की अनोखी फरियाद, बोले- ‘कादो नहीं हटाया तो वोट नहीं मिलेगा’
नागौर: नागौर जिले के जायल क्षेत्र से एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है. जायल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुगोली में स्कूल और मंदिर के मुख्य रास्ते पर फैले अत्यधिक कीचड़ और गंदगी से परेशान होकर स्कूली बच्चों ने खुद एक वीडियो बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. यह वीडियो गांव में आयोजित एक ग्रामीण सेवा शिविर के ठीक बाद बच्चों द्वारा बनाया गया है. वीडियो में बच्चे बेहद मासूमियत के साथ लेकिन अपनी गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार से सीधे सड़क सुधारने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्थानीय ग्रामीण भाषा में बोलते हुए बच्चों ने मंत्री के सामने अपनी परेशानी रखी है. बच्चों ने वीडियो में कहा, “मंजू बाघमार मंत्रीजी राम राम, मैं थाने हाथ जोडूं, थे ओ कादो हटवा दयो, म्हे तो परेशान हो ग्या इ काद ऊं. अठिन मंदिर है, अठिने स्कूल है, हॉस्पिटल बठिने रहगी. मैं तो परेशान ही हुग्या इ कादाहूं, ओ जल्दी हटवा दियो, नहीं तो वोटिंग ना मिले ली. इ गांव को नाम दुगोली है. थाने वोटिंग कोनी मिलेली.” बच्चों ने आगे रोष जताते हुए कहा कि वे इस रास्ते से गुजरते समय रोजाना परेशान होते हैं और इस कीचड़ में अब तक तीन बार गिर भी चुके हैं. चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ है, जिसके कारण वे रोज इसमें फंस जाते हैं.
दादूदयाल जी मंदिर के रास्ते में फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा, आ रही बदबूस्कूली बच्चों ने वीडियो के माध्यम से गांव के मुख्य मार्ग की बदहाली को दिखाते हुए कहा कि यहाँ प्रसिद्ध दादूदयाल जी का मंदिर है और पास ही स्कूल भी है. पूरे रोड पर पानी और कीचड़ भरा पड़ा है, जिससे इतनी बदबू आ रही है कि वहां से निकलना भी दूभर हो गया है. बच्चों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस गंदगी के कारण गांव के लोगों में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है. उन्होंने रोषपूर्ण लहजे में मंत्री से कहा कि अगर इस कीचड़ को फटाफट नहीं हटवाया गया, तो भविष्य में उन्हें गांव से वोट नहीं मिलेंगे. बच्चों का यह हाथ जोड़कर गुहार लगाने और चुनाव में वोट न देने की चेतावनी का वीडियो अब प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के बीच भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan



