Business

mobile accessories business idea | high profit small business ideas | 5000 में बिजनेस कैसे शुरू करें | कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस |

Last Updated:April 15, 2026, 20:04 IST

Mobile Accessories Business Idea: मेरठ के जो युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन भारी निवेश की कमी के चलते पीछे हट रहे हैं, उनके लिए मोबाइल एक्सेसरीज का सप्लायर चेन मॉडल एक बेहतरीन विकल्प है. बिजनेस एक्सपर्ट रमेश चंद्र जोशी के अनुसार, मात्र ₹5000 की शुरुआती लागत से आप दिल्ली की गफ्फार मार्केट से सीधे सामान लाकर मेरठ की सैकड़ों दुकानों पर सप्लाई कर सकते हैं. इसमें न केवल मार्जिन शानदार है, बल्कि धीरे-धीरे नेटवर्क बढ़ने पर यह छोटा सा काम सालाना लाखों रुपये के टर्नओवर वाले बिजनेस में बदल सकता है.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उन युवाओं की कमी नहीं है जो बिजनेस के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहते हैं. अक्सर मैन्युफैक्चरिंग या बड़े शोरूम खोलने के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती है, जिसका इंतजाम करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता. ऐसे युवाओं के लिए बिजनेस एक्सपर्ट रमेश चंद्र जोशी ने एक शानदार रास्ता सुझाया है. आप सिर्फ ₹5000 की मामूली लागत से मोबाइल एक्सेसरीज का सप्लाई चैन बिजनेस शुरू कर सकते हैं और सालाना लाखों रुपये कमा सकते हैं.

मोबाइल एक्सेसरीज है मुनाफे का सौदालोकल-18 से खास बातचीत में रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मेरठ जैसे बड़े जनपद में मोबाइल की सैकड़ों दुकानें हैं. हर मोबाइल यूजर को चार्जर, लीड, ईयरफोन और टेंपर्ड ग्लास जैसी चीजों की जरूरत आए दिन पड़ती रहती है. अगर युवा सप्लायर के तौर पर इन दुकानों को सामान उपलब्ध कराएं, तो कमाई की अपार संभावनाएं हैं. मेरठ से दिल्ली की दूरी कम होने का फायदा उठाकर युवा सीधे दिल्ली की थोक मार्केट से सामान लाकर यहां सप्लाई कर सकते हैं.

गफ्फार मार्केट से मेरठ तक का सप्लाई नेटवर्कउन्होंने बताया कि दिल्ली की मशहूर गफ्फार मार्केट में मोबाइल लीड, चार्जर, टेंपर्ड ग्लास, ईयरफोन और आकर्षक कवर बहुत ही कम कीमत पर मिल जाते हैं. मेरठ के युवा वहां से ये सामान खरीदकर अच्छे मार्जिन के साथ स्थानीय दुकानदारों को बेच सकते हैं. शुरुआती दौर में थोड़ी भागदौड़ और मेहनत जरूर करनी पड़ती है, लेकिन जैसे-जैसे दुकानदारों से आपके संपर्क मजबूत होंगे, यह काम बेहद आसान हो जाएगा.

₹5000 की लागत से लाखों का सफरइस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े गोदाम, ज्यादा पैसों या ऑफिस की जरूरत नहीं है. आप मात्र ₹5000 से इसकी शुरुआत कर महीने के 15 से 20 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं. एक बार जब मार्केट में आपकी पहचान एक भरोसेमंद सप्लायर के रूप में बन जाएगी, तो यही छोटा निवेश सालाना लाखों रुपये के मुनाफे वाले बिजनेस में बदल जाएगा. आगे चलकर आपको बार-बार दिल्ली जाने की जरूरत भी नहीं होगी और फोन पर ही आपकी सप्लाई चेन पूरी तरह सेट हो जाएगी.

आप सिर्फ मोबाइल एक्सेसरीज ही नहीं, बल्कि दिल्ली के थोक बाजारों से आप अन्य प्रकार के गैजेट्स और एक्सेसरीज का भी काम शुरू कर सकते हैं. इसके लिए सबसे जरूरी है पहले मार्केट की जरूरत को समझें और फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएं. मेरठ के युवाओं के लिए यह कम लागत में खुद का मालिक बनने का एक सुनहरा मौका है.

About the AuthorSeema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

April 15, 2026, 20:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj