Health

Morning Back Stiffness: सुबह सोकर उठते ही जकड़ जाती है कमर? जानिए इस गंभीर समस्या की मुख्य वजहें और तुरंत राहत पाने के आसान उपाय!

Last Updated:September 18, 2026, 16:18 IST

Morning Back Stiffness: सुबह बिस्तर से उठते ही कमर में अकड़न महसूस होना एक आम समस्या है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. यह सिर्फ उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण भी हो सकता है. गलत पोस्चर, मांसपेशियों में कमजोरी, या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें इसकी मुख्य वजहें हो सकती हैं. इस समस्या से तुरंत राहत पाने और इसके मूल कारणों को समझने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि सुबह की कमर दर्द से कैसे पाएं छुटकारा और कब है डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी…सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहतZoom

Morning Back Stiffness: सुबह बिस्तर से उठते ही अगर कमर सीधी करने में परेशानी हो या फिर झुकने पर खिंचाव महसूस हो, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज नही करना चाहिए. कमर का अकड़ना एक आम समस्या है, जो कई बार गलत तरीके से सोने, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने या ज्यादा मेहनत करने के बाद हो सकती है. हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे मांसपेशियों के अलावा रीढ़ से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है. आइए जानते हैं किन वजहों से बनती है ऐसी स्थिति और कमर के अकड़न पर क्या करना रहेगा फायदेमंद…

कमर अकड़ने की सबसे आम वजहकमर अकड़ने की सबसे आम वजहों में लंबे समय तक बैठे रहना शामिल है. आजकल दफ्तर में लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठना या घर पर लंबे समय तक मोबाइल चलाना कमर की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ा सकता है. जब शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, तो कमर और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं. इससे उठते समय अकड़न और खिंचाव महसूस हो सकता है.

ऐसी स्थिति में अकड़न के साथ दर्दगलत तरीके से बैठना भी इस परेशानी को बढ़ा सकता है. कुर्सी पर बैठते समय लगातार आगे की ओर झुकना, कमर को सहारा ना देना या मोबाइल को नीचे रखकर लंबे समय तक देखना शरीर की सामान्य बनावट पर असर डालता है. इसी तरह बहुत देर तक खड़े रहना या अचानक भारी सामान उठाना भी कमर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है. ऐसी स्थिति में अकड़न के साथ दर्द भी हो सकता है.

कसरत को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंसोने का तरीका भी कमर की अकड़न से जुड़ा हो सकता है. अगर रातभर शरीर ऐसी स्थिति में रहा, जिसमें कमर और उसके आसपास की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ा, तो सुबह उठने पर अकड़न महसूस होती है. कई बार कम चलना-फिरना भी इसका कारण बनता है. जब शरीर की मांसपेशियां नियमित रूप से काम नहीं करतीं, तो इससे शरीर का लचीलापन और ताकत प्रभावित होते है. इसलिए दिनभर बैठे रहने वाले लोगों को हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

कमर अकड़ने पर करें यह कामकमर अकड़ने पर थोड़ी राहत के लिए हल्की गर्म सिकाई की जा सकती है. गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिलता है. इसके साथ ही लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्का चलना-फिरना बनाए रखना बेहतर होता है. बहुत हल्के खिंचाव वाले व्यायाम भी मदद करते हैं, लेकिन अगर किसी गतिविधि से दर्द बढ़ता है तो उसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए.

डॉक्टर से सलाह लेंबचाव के लिए सबसे जरूरी है कि लंबे समय तक लगातार ना बैठें. बीच-बीच में उठकर कुछ कदम चलें और बैठते समय कमर को सहारा दें. रोजाना हल्की कसरत, टहलना और शरीर की क्षमता के अनुसार मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें, ये कमर को मजबूत रखने में मदद करते हैं. हर बार कमर की अकड़न सामान्य नहीं होती. अगर दर्द बहुत ज्यादा है, बार-बार लौट रहा है या कई सप्ताह तक बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

About the AuthorParag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ेंFirst Published :

September 18, 2026, 16:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj