Entertainment

Mumtaz Husband Mayur Madhvani: बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ी एक्टिंग, सास-ससुर और पति के कहने पर बनी घरेलू महिला

Last Updated:June 20, 2026, 13:35 IST

फिल्म इंडस्ट्री में हर दौर में एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिसने इंडस्ट्री रूल किया है. यहां तक सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनी. किसी फिल्म में उनका होना सुपरहिट की गारंटी माना जाता था. लेकिन शादी के बाद उस एक्ट्रेस के सास-ससुर ने एक्टिंग छुड़वा दी.

नीतू सिंह, श्रीदेवी, जया बच्चन, भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे समेत फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हुई, जिन्होंने करियर के पीक पर शादी की. शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी. या फिर लंबा ब्रेक लिया. इनमें से कुछ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं. यहां हम आपको एक ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें शादी के बाद घरेलू कामकाज पर फोकस करने और एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा. (फाइल फोटो)

जब बॉलीवुड का सुनहरा दौर चल रहा था, तब मुमताज ने बचपन से ही फिल्मों में कदम रखा. धीरे-धीरे अपनी मेहनत, अदाकारी और खूबसूरती से सुपरस्टार बन गईं. उनकी अट्रैक्टिव आंखें, डांसिंग स्किल्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने 1970 की पॉपुलर हीरोइन बना दिया. (फाइल फोटो)

‘ब्रह्मचारी’, ‘दो रास्ते’, ‘आदमी और इंसान’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्में कर वह फीमेल सुपरस्टार बन गईं. वह उस जमाने की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं. ग्लैमर, डांस नंबर्स और टॉप हीरो के साथ उनकी केमिस्ट्रीको खूब पसंद किया जाता था. (फाइल फोटो)

Add as Preferred Source on Google

1970 के शुरुआती सालों में मुमताज़ की मुलाकात एक सफल बिजनेसमैन मयूर माधवानी से हुई. प्यार बढ़ा और 1974 में उन्होंने शादी कर ली. यह शादी उनके करियर के चरम पर हुई थी. पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान थी — क्या वो अब भी काम करती रहेंगी? (फाइल फोटो)

शादी के बाद मुमताज की सास और ससुराल वालों ने साफ-साफ कह दिया कि अब फिल्मों में काम नहीं करना है. वे चाहते थे कि मुमताज़ घरेलू महिला बनकर रहें. घर संभालें और कैमरे से दूर रहें. (फाइल फोटो)

मुमताज के पति मयूर माधवानी भी परिवार पारंपरिक मूल्यों में विश्वास रखते थे. सबसे ज़्यादा मांग वाली, सबसे महंगी और सबसे चमकती हुई हीरोइन मुमताज़ ने एक रात में ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. (फाइल फोटो)

मुमताज ने सिर्फ परिवार की खुशी के लिए नाम, शोहरत, पैसे और फैन फॉलोइंग सब कुछ छोड़ दी. मुमताज ने परिवार को फिल्मों से ऊपर रखा. शादी के बाद उन्होंने लगभग पूरी तरह से फिल्मों से दूरी बना ली. (फाइल फोटो)

आज भी मुमताज को 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है. एक ऐसी सुपरस्टार जिन्होंने प्यार और कर्तव्य के लिए अपना पूरा करियर त्याग कर दिया. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj