muzaffarpur aes alert skmch preparation and prevention tips chamki bukhar alert

Last Updated:April 26, 2026, 19:21 IST
Muzaffarpur AES Alert: मुजफ्फरपुर में गर्मी बढ़ते ही एईएस (चमकी बुखार) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. SKMCH में 102 बेड का विशेष PICU वार्ड दवाओं और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ तैयार कर लिया गया है. वहीं ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बढ़ती गर्मी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. खासकर एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 102 बेड का अत्याधुनिक PICU वार्ड तैयार कर लिया गया है.
AES को लेकर विभाग हर साल सतर्क एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ.गोपाल शंकर साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि AES को लेकर विभाग हर साल सतर्क रहता है. लेकिन गर्मी के मौसम में इसके मामले ज्यादा सामने आते हैं. यही कारण है कि इस बार भी फरवरी महीने से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है. डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि किसी भी गंभीर मरीज का तुरंत और बेहतर इलाज किया जा सके.
दी गई ये विशेष सलाहस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि AES का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलता है. इसे ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. अभिभावकों को बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई और समय पर इलाज को लेकर जागरूक किया जा रहा है. खासतौर पर यह सलाह दी जा रही है कि बच्चों को खाली पेट न रहने दें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं.
2019 में चमकी का था काफी प्रकोपगौरतलब है कि साल 2019 में मुजफ्फरपुर में AES यानी चमकी बुखार का प्रकोप काफी गंभीर रहा था. जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित हुए थे. उस घटना के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग हर साल विशेष सतर्कता बरत रहा है. इस बार भी गर्मी बढ़ते ही अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.
विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारप्रशासन का मानना है कि समय पर तैयारी, जागरूकता और बेहतर इलाज व्यवस्था के जरिए इस बीमारी से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
About the AuthorAmit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Muzaffarpur,Bihar
First Published :
April 26, 2026, 19:21 IST



