म्हारी छोरी किसी से कम नहीं, 18 साल की शर्मिला ने शुरू की 3000 किमी की देवभूमि यात्रा

हौसलों की उड़ान: 18 वर्षीय शर्मिला अकेले निकलीं 3000 KM की धार्मिक यात्रा पर
Inspirational Story: लूणी उपखंड के बासनी झूठा गांव की 18 वर्षीय शर्मिला चौधरी ने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए अकेले बाइक पर 3000 किलोमीटर लंबी धार्मिक यात्रा शुरू की है. देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से निकली शर्मिला की यह यात्रा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक संदेश भी दे रही है. ग्रामीणों और परिजनों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. कम उम्र में इतना बड़ा कदम उठाकर शर्मिला ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




