National

NEET UG: सरकारी मेडिकल कॉलेज में कितनी सीटें बची हैं? समझिए नीट यूजी कटऑफ एनालिसिस

नई दिल्ली (NEET UG). मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के 5वें दौर यानी ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह राउंड उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर की तरह था जो बीडीएस (BDS) और बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) जैसे कोर्सेज में सरकारी और निजी सीटों पर एडमिशन की उम्मीद कर रहे थे. इस साल की काउंसलिंग प्रक्रिया काफी लंबी चली है और 5वें राउंड के परिणामों ने कैटेगरी-वार कट-ऑफ के रुझान स्पष्ट कर दिए हैं.

विभिन्न श्रेणियों के लिए नीट यूजी क्लोजिंग रैंक में पिछले राउंड के मुकाबले गिरावट देखी गई है, जिससे कम स्कोर वाले उम्मीदवारों को भी सीटें आवंटित हुई हैं. स्ट्रे वैकेंसी राउंड मुख्य रूप से उन खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जाता है, जो पिछले 4 राउंड के बाद भी खाली रह गई थीं. अखिल भारतीय कोटा के तहत उपलब्ध सीटों पर सामान्य, OBC, EWS, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ रैंक जारी की गई है.

नीट यूजी राउंड 5: बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कट-ऑफ एनालिसिस

स्ट्रे वैकेंसी राउंड का महत्व- नीट यूजी काउंसलिंग का पांचवां राउंड उन सीटों को भरने के लिए होता है, जो केंद्रीय पूल या अखिल भारतीय कोटा में बची रह जाती हैं. अक्सर छात्र एमबीबीएस सीट न मिलने पर बीडीएस या नर्सिंग का ऑप्शन चुनते हैं, जिससे अंतिम राउंड तक आते-आते कट-ऑफ काफी नीचे गिर जाती है. इस बार भी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया ने उन छात्रों को राहत दी है जो कट-ऑफ सीमा के बिल्कुल करीब थे.

बीडीएस श्रेणी-वार कट-ऑफ रुझान- बीएससी नर्सिंग की तुलना में बीडीएस की मांग हमेशा अधिक रहती है. राउंड 5 में सामान्य श्रेणी के लिए क्लोजिंग रैंक काफी ऊंची रही, जबकि आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के छात्रों को लाखों की रैंक पर भी सीटें मिली हैं. आंकड़ों के अनुसार, कई सरकारी डेंटल कॉलेजों में अंतिम सीटें आवंटित की जा चुकी हैं और अब रिक्तियां न के बराबर हैं.

बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) की स्थिति- पिछले कुछ सालों में बीएससी नर्सिंग की तरफ छात्रों का आकर्षण बढ़ा है. एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए भी नीट स्कोर अनिवार्य होने के कारण कट-ऑफ में स्टेबिलिटी देखी गई है. पांचवें राउंड में नर्सिंग की सीटें भरने के बाद अब एमसीसी के जरिए और अधिक राउंड होने की संभावना कम है.

सीट आवंटन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया- जिन उम्मीदवारों को पांचवें राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें निर्धारित समय के अंदर संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा. उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज, नीट स्कोरकार्ड और आवंटन पत्र (Allotment Letter) के साथ उपस्थित होना होगा. अगर कोई छात्र आवंटित सीट पर शामिल नहीं होता है तो उसकी जमानत राशि (Security Deposit) जब्त की जा सकती है.

रिक्त सीटों का भविष्य- नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे राउंड के बाद भी अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो उन्हें डीम्ड यूनिवर्सिटी या संबंधित संस्थानों को वापस किया जा सकता है. हालांकि, एमसीसी द्वारा पांचवें राउंड के परिणाम जारी करने का मुख्य उद्देश्य ही सभी सरकारी सीटों को शत-प्रतिशत भरना था. इससे शैक्षणिक सत्र में और देरी नहीं होगी.

नीट यूजी राउंड 5 क्लोजिंग रैंक (AIQ)
कोर्सश्रेणीक्लोजिंग रैंकबीडीएसअनारक्षित70,846बीडीएसओबीसी72,138बीडीएसईडब्ल्यूएस75,671बीडीएसएससी2,42,438बीडीएसएसटी3,61,901बीडीएसईएसआई कोटा, अनारक्षित72,214बीडीएसआईपीयू कोटा, अनारक्षित66,493डीम्ड यूनिवर्सिटी6,96,226सेंट्रल यूनिवर्सिटी (ओपन सीट कोटा)46017

बीएससी नर्सिंग फाइनल कटऑफ
कैटेगरीऑल इंडिया कोटाअनारक्षित1,05,672ईडब्ल्यूएस96,496ओबीसी1,14,967एससी2,27,058ईएसआई कोटा- ओबीसी3,25,819ईडब्ल्यूएस92,489एसटी6,46,166

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj