World

Nepal Tibet Flood News: तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में तबाही, बाढ़ में बह गए 1000 लोग, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान

Last Updated:August 26, 2026, 12:55 IST

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाकों में तबाही मचा दी. गांवों में कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं के बहने की खबर है. करीब 1000 लोगों के बहने की सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नेपाल सरकार ने पुलिस, सेना और राहत टीमों को मौके पर भेजा है. भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलती है और आगे त्रिशूली नदी में मिलती है, जिसका पानी भारत में गंडक नदी के रूप में पहुंचता है. पिछले साल भी इसी इलाके में विनाशकारी बाढ़ आई थी.

ख़बरें फटाफट

तिब्बत का ग्लेशियर फटा, नेपाल में आई बाढ़; 1000 लोग बहे, प्रोजेक्ट्स को नुकसानZoomतिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ से गांव और प्रोजेक्ट साइट्स बह गईं.

हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर ग्लेशियर और बाढ़ ने चिंता बढ़ा दी है. तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने गांवों और कई बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया. स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं. शुरुआती सूचनाओं में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की बात सामने आई है. करीब 1000 लोगों के बह जाने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अभी इतनी बड़ी संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों ने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

न्यूज एजेंसी रॉटर्स की रिपोर्ट के अुसार नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ इतनी तेज थी कि नदी किनारे मौजूद गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को नुकसान पहुंचा. रसुवा के जिला प्रशासक नरेंद्र परियार ने रॉयटर्स को बताया कि गांवों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बह जाने की रिपोर्ट मिली है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जानमाल के नुकसान का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन भारी जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राहत और बचाव टीमों के साथ पुलिस तथा सेना को भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए हैं.

खोला भन्दा ५० मिटर गुडिरहेको गाडि यसरी लग्यो खोलाले। रसुवा भोटेकोशी बाढी। ज्यान जोगाउन मानिसहरुको हाहाकार। pic.twitter.com/JvbYnXfe7g

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj