Entertainment

‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज, आयुष्मान-सारा की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

 

arw img

आयुष्मान खुराना की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज कर दिया गया है, जो आते ही लोगों को पसंद आने लगा है. टी-सीरीज ने इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि इश्क और दिल की चोरी एक साथ देखने को मिलेगी. गाना सुनने में काफी सुकून भरा है और इसकी धुन काफी कैची है, जो जल्दी ही लोगों की जुबान पर चढ़ रही है. इसमें मॉडर्न और क्लासिक म्यूजिक का अच्छा मिक्स देखने को मिलता है. इस गाने को श्रेया घोषाल और आदित्य रिखारी ने गाया है. इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रोचक कोहली ने दिया है. गाने में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींच रही है. दोनों के बीच रोमांस और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj