Rajasthan

जालोर में पतंगबाजी पर प्रतिबंध और आदेश

Last Updated:January 02, 2026, 08:38 IST

Jalore: जालोर जिला मजिस्ट्रेट ने सुबह 6-8 और शाम 5-7 बजे तक पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाते हुए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

जालोर प्रशासन का सख्त आदेश: पतंगबाजी के लिए बदला समय, चाइनीज मांझा पकड़ा गया..जालोर में पतंगबाजी पर प्रतिबंध और आदेश

जालोर: आगामी त्योहारों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए जालोर जिला प्रशासन ने पतंगबाजी को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष निषेधाज्ञा लागू की है. इस आदेश के अनुसार जिले में खतरनाक धातु निर्मित मांझे (चाइनीज मांझा) की बिक्री और उपयोग को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

प्रशासन ने न केवल मांझे पर, बल्कि पतंग उड़ाने के समय पर भी पाबंदी लगाई है. नए आदेश के तहत प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक और सायं 5 बजे से 7 बजे तक किसी भी प्रकार की पतंग उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन का तर्क है कि सुबह और शाम के इन घंटों में सड़कों पर आवाजाही सबसे अधिक होती है और पक्षी भी भारी संख्या में उड़ान भरते हैं, जिससे हादसों का खतरा चरम पर रहता है.

खतरनाक है धातु निर्मित मांझाजिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि धातु से बने मांझे से अब तक कई गंभीर हादसे हो चुके हैं. यह मांझा न केवल इंसानों के गले और हाथ कटने का कारण बनता है, बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होता है. दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने इस जानलेवा मांझे के स्टॉक और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

कानूनी कार्रवाई की चेतावनीप्रशासन ने जिले के सभी दुकानदारों और व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी है. यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और नगर परिषद की टीमों को बाजारों और छतों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे केवल सुरक्षित सूती धागे (सद्दा) का ही उपयोग करें ताकि त्योहार की खुशी मातम में न बदले.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

First Published :

January 02, 2026, 08:38 IST

homerajasthan

जालोर प्रशासन का सख्त आदेश: पतंगबाजी के लिए बदला समय, चाइनीज मांझा पकड़ा गया..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj