Entertainment

निकाह या चर्च वेडिंग? आमिर खान गौरी स्प्रैट संग कैसे करेंगे तीसरी शादी! मेहमानों को मिल चुका है न्योता

Last Updated:June 20, 2026, 14:38 IST

आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. खबरें है कि जल्द वह गौरी स्प्रैट के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन सवाल ये कि आखिर तीसरी बार शादी कैसे करने वाले हैं? शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से होगी या चर्च वेडिंग होगी. इस बात का खुलासा खुद सुपरस्टार ने किया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. गौरी स्प्रैट के साथ उनके रिश्ते की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. जल्द आमिर खान अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं. वह गौरी संग तीसरी शादी करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप गलियारों तक एक ही सवाल गूंज रहा है-क्या आमिर निकाह करेंगे या फिर चर्च वेडिंग? दिलचस्प बात यह है कि दोनों अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं, ऐसे में फैंस भी जानना चाहते हैं कि यह समारोह किस अंदाज में होगा.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी कैसे होगी? ये ग्रैंड वेडिंग होगी या सिंपल? उनकी शादी में कौन-कौन शामिल होगा? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं. अब आमिर ने खुद अपनी शादी से जुड़े अपडेट शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि आखिर कितनी धूमधाम से शादी कर रहे हैं.

हाल ही में आमिर खान ने ‘डेकेन क्रॉनिकल’ के साथ बातचीत में ये खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह और गौरी बिना किसी तामझाम के सिंपल अंदाज में शादी करेंगे. सुपरस्टार के मुताबिक, वह और गौरी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे.

Add as Preferred Source on Google

इससे पहले आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा ने भी नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज ही की थी. इसके बाद फिर दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें-वीडियो काफी चर्चा में रहे.

इस शादी में कौन-कौन शामिल होने वाला है. इसका खुलासा भी उन्होंने किया. उन्होंने कहा- ‘हम एक साधारण सी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें हम दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. हम इसे बहुत ही सिंपल रखना चाहते हैं.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. बता दें, गौरी आमिर से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं. वहीं, आमिर की बात करें तो वह पहले ही दो शादियां कर चुके हैं.

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी और दूसरी शादी 2005 में किरण राव से की थी. दोनों के साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा का समय गुजारा और फिर तलाक का फैसला कर लिया. पहली शादी से आमिर के दो बच्चे आयरा खान और जुनैद खान और दूसरी शादी से एक बेटा आजाद खान हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj