Sports

नो किसिंग! खुल्लम खुल्ला प्यार पर शिकंजा, गर्लफ्रेंड कल्चर के खिलाफ BCCI, प्रेमिकाओं के IPL में साथ रहने-घूमने पर बनेंगे नियम

होमखेलक्रिकेट

गर्लफ्रेंड कल्चर के खिलाफ BCCI, प्रेमिकाओं के साथ रहने-घूमने पर बनेंगे नियम

Last Updated:May 04, 2026, 09:34 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान कई भारतीय खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस तरह से टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रहने को लेकर खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड इसे लेकर जल्दी ही सख्त नियम लाने वाला है. गर्लफ्रेंड कल्चर के खिलाफ BCCI, प्रेमिकाओं के साथ रहने-घूमने पर बनेंगे नियमZoomभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड को साथ रखने के खिलाफ

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय भी अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर घूमते नजर आ रहे हैं. पिछले साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विदेशी दौरों के लिए कुछ सख्त नियम बनाए थे. बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ जाने वाली पत्नियों और परिवार के सदस्यों को लेकर नियम बनाए थे. आईपीएल मैचों के दौरान खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ ठहरने से रोकने के लिए भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है.

आईपीएल मैचों के दौरान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा करते हैं. होटलों में भी कई बार एक साथ रुकते हैं. बीसीसीआई जल्द ही इन सब चीजों को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकता है. ये फैसला भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों से बचने के लिए लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स बेटिंग ऐप्स के लिए काम करती हैं. इससे बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है. अगली आईपीएल सीजन से पहले, खिलाड़ियों के ठहरने, यात्रा और गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा को लेकर कुछ नियम बनाए जा सकते हैं.

हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ में की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की अगली बैठक में चर्चा के लिए इस बात को रखा जाएगा. 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, विदेशी दौरों के दौरान पत्नियों और परिवार के सदस्यों को लेकर बोर्ड ने नियम बनाए थे. आईपीएल के लिए ऐसे कोई नियम नहीं हैं. इस लीग में खिलाड़ियों की यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी टीम मालिकों की होती है. अब तक, इस संबंध में बीसीसीआई ने कोई आदेश या नियम जारी नहीं किया है.

खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड्स के साथ होटलों में रुकने के खिलाफ फिलहाल कोई नियम नहीं है. एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया था कि पहले आईपीएल मैचों के दौरान गर्लफ्रेंड्स को खिलाड़ियों के साथ होटलों में ठहरने की अनुमति नहीं थी. पिछले कुछ दिनों में कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा और ठहरते हुए देखे गए हैं. पत्नियों और आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड गर्लफ्रेंड्स को साथ ठहरने की अनुमति है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए कोई नियम नहीं है, ऐसा भ्रष्टाचार रोधी विभाग के एक अधिकारी ने बताया.

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा

बीसीसीआई क्यों कदम उठाना चाहता है?

कई युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर हैं. वे अपने पेज पर कई प्रोडक्ट्स और कंपनियों का प्रचार करती हैं. इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स, जैसे बेटिंग ऐप्स और शराब ब्रांड्स, बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ हैं. इससे गलत संदेश जाता है. बीसीसीआई नहीं चाहता कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाले या खेलने की इच्छा रखने वाले किसी भी खिलाड़ी को इससे परेशानी हो. कुछ खिलाड़ियों ने अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलने के लिए फ्रेंचाइजी की बसों का भी गलत इस्तेमाल किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है.

कौन-कौन से खिलाड़ी गर्लफ्रेंड्स के साथ करते हैं यात्रा ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ यात्रा करते हैं. वहीं पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी समरीन कौर के साथ नजर आते हैं. राजस्थान रॉयस्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल और मौंडी हैमिल्टन को भी साथ देखा गया है. वहीं ईशान किशन भी अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ यात्रा करते देखे गए.

About the AuthorViplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj