बिगड़े मौसम ने किया कबाड़ा, दिल्ली से 11 फ्लाइट जयपुर हुई डाइवर्ट, 4 अभी तक नहीं भर पाई उड़ान

Last Updated:May 04, 2026, 09:42 IST
Jaipur Airport Diverted Flights: दिल्ली में खराब मौसम के कारण बीती रात हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके चलते 11 फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा. रात 11:30 बजे के बाद इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा एयर और अन्य एयरलाइंस की कई उड़ानें जयपुर उतारी गईं. सभी फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग हुई, लेकिन अचानक बढ़े दबाव के कारण एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ. 7 फ्लाइट्स को बाद में दिल्ली रवाना कर दिया गया, जबकि 4 लंबे समय तक जयपुर में ही रहीं. इस दौरान यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें पर्याप्त जानकारी भी समय पर नहीं मिल सकी.
ख़बरें फटाफट

फ्लाइट डायवर्जन से बढ़ी मुसीबत
जयपुर. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती रात का नजारा बेहद अफरा-तफरी भरा रहा. एक तरफ दिल्ली में बिगड़े मौसम ने विमानों की रफ्तार थाम दी, तो दूसरी तरफ विमानन कंपनियों की लापरवाही ने यात्रियों की मुसीबतें दोगुनी कर दीं. देर रात शुरू हुआ विमानों के डायवर्जन का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे यात्रियों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा.
बीती रात लगभग 11:30 बजे से दिल्ली में खराब मौसम के चलते विमानों की सुरक्षित लैंडिंग में दिक्कतें आईं. इसके परिणामस्वरूप दिल्ली आने वाली 11 प्रमुख उड़ानें जयपुर डायवर्ट कर दी गईं. इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, अलायंस एयर और अकासा एयर की फ्लाइट्स शामिल थीं.
एक बड़ा संकट टल गयाडायवर्ट होने वाली उड़ानों में इंडिगो की सिंगापुर से दिल्ली (6E-1014), पुणे से दिल्ली (6E-2624), गुवाहाटी से दिल्ली (6E-6317), नासिक से दिल्ली (6E-6636), अमृतसर से दिल्ली (6E-5304) और कोलकाता से दिल्ली (6E-246) शामिल हैं. इनके अलावा एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली (AI-1895), एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से दिल्ली (IX-5268) व गुवाहाटी से दिल्ली (IX-1042), अलायंस एयर की रीवा से दिल्ली (9I-676) और अकासा एयर की पुणे से दिल्ली (QP-1810) फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. सभी विमानों ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिससे एक बड़ा संकट टल गया.
7 उड़ानें रवाना, 4 अभी भी जयपुर में ‘अटकीं’जयपुर एयरपोर्ट पर इन सभी 11 उड़ानों के उतरने के बाद सुरक्षा जांच और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया गया. इनमें से 7 फ्लाइट्स को मौसम नॉर्मल होने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. इन विमानों में सवार यात्री घंटों तक एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करने को मजबूर हुए.
हवाई यात्रियों पर ‘दोहरी मार’एक तरफ मौसम की मार थी, तो दूसरी तरफ एयर इंडिया एक्सप्रेस की लापरवाही ने यात्रियों का धैर्य जवाब दे दिया. मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (IX-2069) का है. यह फ्लाइट रात 10:55 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है, लेकिन विमान उपलब्ध न होने के कारण यह अपने सही समय पर रवाना नहीं हो सकी.
एयरलाइन प्रबंधन ने न तो यात्रियों को समय पर सूचित किया और न ही दूसरे विमान का इंतजाम किया. इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे और लगभग साढ़े 7 घंटे तक परेशान होते रहे. आखिरकार, भारी हंगामे और देरी के बाद यह फ्लाइट सुबह 7:15 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो सकी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



