नो मोर इंडियंस… पीएम मोदी के होटल के हंगामा करने लगा युवक, एक्शन में आई ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने दबोचा

Last Updated:July 10, 2026, 23:21 IST
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक युवक ने ‘नो मोर इंडियंस’ के नारे लगाकर हंगामा करने की कोशिश की. युवक पहले पीएम मोदी के होटल तक पहुंचा और फिर मार्वल स्टेडियम में भी कार्यक्रम बाधित करने की कोशिश की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.मेलबर्न में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने ‘नो मोर इंडियंस’ के नारे लगाकर कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की थी.
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरे हुए हैं, उसके बाहर एक युवक ने हंगामा करने की नाकाम कोशिश की है. हालांकि, एक्शन में आई ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस शख्स को दबोच लिया है. इस घटना के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न में तय सभी कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पूरे हो गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी मेलबर्न के जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसके बाहर एक 22 साल का युवक हंगामा करने लगा. वह जोर-जोर से ‘नो मोर इंडियंस’ चिल्ला रहा था. उसका कहना था कि यह ऑस्ट्रेलिया है और हमें अब और भारतीय प्रवासी नहीं चाहिए. यह देश सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए है.
बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर ‘ऑस्पिल’ नाम से एक्टिव है. बाद में, उसकी पहचान ह्यूगो लेनन के तौर पर हुई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, वह दक्षिणपंथी विचारों से जुड़ा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. पहले भी प्रवासियों के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुका है.
विक्टोरिया पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे एक 22 वर्षीय युवक होटल पहुंचा और नारे लगाने लगा. पुलिस ने बिना देरी किए उसे वहां से हटा दिया. इस दौरान किसी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हुई थी.
अगले दिन वही युवक मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम भी पहुंच गया, जहां भारतीय समुदाय के हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनने के लिए मौजूद थे. युवक ने वहां भी नारे लगाकर कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की. हालांकि स्टेडियम में बज रहे संगीत और सुरक्षा कर्मियों की तेजी से उसकी आवाज दब गई. इसके बाद उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में ह्यूगो लेनन को कट्टर दक्षिणपंथी और नाजी विचारधारा से जुड़े लोगों का समर्थक बताया गया है. उसका नाम पहले भी ‘मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया’ जैसे आंदोलनों से जुड़ चुका है. इन घटनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा.
उन्होंने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. शुक्रवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से भी मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



