Entertainment

गुटबाजी के चलते A-लिस्ट स्टार नहीं बन पाए जावेद जाफरी, नहीं जानते थे PR गेम, बोले- ‘जैसा सलमान खान के साथ हुआ’

Last Updated:July 10, 2026, 16:07 IST

जावेद जाफरी की ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी भी हैं. जावेद ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा कि इंडस्ट्री में गुटबाजी और अच्छा पीआर गेम नहीं जानने के वजह से ए-लिस्ट एक्टर नहीं बन पाए. उन्होंने सलमान खान का उदाहरण दिया.

ख़बरें फटाफट

गुटबाजी के चलते A-लिस्ट स्टार नहीं बन पाए जावेद जाफरी, नहीं जानते थे PR गेमZoomजावेद जाफरी ने ‘धमाल 4’ में फिर से मानव के किरदार में वापसी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. जावेद जाफरी ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में लगे हुए है. ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं. फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. जावेद ने प्रमोश के दौरान एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ए-लिस्ट एक्टर क्यों नहीं बन पाए? जबकि उन्होंने 1980 के दशक के आखिर में अपना करियर शुरू किया. वह बेहतरीन एक्टिंग, तेज़ हाज़िरजवाबी और शानदार डांस स्किल्स की काबिलियत रखते थे. इन स्किल्स ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया, लेकिन जावेद नहीं बन पाए.

जावेद जाफरी ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह ग्रुपबाज़ी और पीआर हथकंडे अपनाने में नाकाम रहे. ‘स्क्रीन’ के मुताबिक जावेद ने कहा, “मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कैसे पेश किया जाता है. इसमें पीआर भी शामिल है क्योंकि इंडस्ट्री का अपना एक जाल है. कई बार आपके बारे में कोई नेगेटिव बात फैल जाती है, तो आपको सच्चाई जानने या अपनी कोई पॉजिटिव बात सामने लाने की ज़रूरत होती है.”

जावेद जाफरी ने आगे कहा, “कुछ मामलों में मैं ऐसा करने में नाकाम रहा. मैं किसी ग्रुप का हिस्सा भी नहीं था. साथ ही, अगर आपकी कोई बड़ी हिट फिल्म आ जाती है, तो कोई आपसे बहस नहीं करता. सफलता से बड़ी कोई चीज़ नहीं होती. जैसा सलमान खान के साथ हुआ. वह ‘बीवी हो तो ऐसी’ से आए थे, और लोगों ने उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया था.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj