Entertainment

धर्मेंद्र ने निधन से पहले परिवार से क्या कहा था? 7 महीने बाद हेमा मालिनी ने खोला राज, बताया अब क्या है सबसे जरूरी

Last Updated:July 07, 2026, 12:31 IST

हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने पहली बार अपने करीब छह दशक लंबे फिल्मी सफर, निजी जिंदगी और बॉलीवुड के बदलते दौर पर खुलकर बात की. इस खास बातचीत में उन्होंने न सिर्फ अपने पति धर्मेंद्र के व्यक्तित्व के अनसुने पहलुओं को शेयर किया. बल्कि सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते, फिल्म इंडस्ट्री के गोल्डन एरा और आज के सिनेमा के बीच के अंतर पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे के सुपरस्टार नहीं, बल्कि अपने परिवार की सबसे मजबूत कड़ी भी रहे हैं. उनकी सादगी, अपनापन और रिश्तों को निभाने का अंदाज हमेशा चर्चा में रहा है. अब उनके परिवार को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. हाल ही में हेमा मालिनी ने धरम पाजी के आखिरी मैसेज की बात की, जो उन्होंने पूरे परिवार को दी थी. इतना ही नहीं हेमा ने ये भी बताया कि अब आखिर उनके लिए सबसे जरूरी क्या है? इसी बातचीत में ड्रीम गर्ल ने अपने 60 साल के फिल्मी सफर, मौजूदा जिंदगी, सनी और बॉबी देओल के साथ रिश्ते और फिल्मों में वापसी को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं.

करीब 60 साल से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहीं हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्में नहीं कीं. उनके लिए हमेशा अच्छी कहानी, मजबूत किरदार और दर्शकों का प्यार सबसे ज्यादा मायने रखता था. उन्होंने बताया कि एक्टिंग उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जुनून रहा है और इसी वजह से वह लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहीं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

हिंदी रश के साथ एक बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए उन्हें बेहद सरल, उदार और जमीन से जुड़ा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी स्टारडम हासिल करने के बावजूद धर्मेंद्र ने कभी अपनी सादगी नहीं छोड़ी. वह अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं और हमेशा उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

Add as Preferred Source on Google

हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्यारे पिता और उससे भी ज्यादा वो बेहद प्यारे नानू रहे. हेमा ने बातचीत में आगे बताया कि वह ईशा और अहाना से भी ज्यादा उनके पांचों बच्चों को प्यार करते थे. उन्होंने कहा कि धरम जी ने बच्चों के इतना प्यार दिया, जिसको शब्दों में बयां करना मुश्किल है. घर के सारे बच्चें आज उन्हें मिस कर रहे हैं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

उनके निधन की फेक न्यूज पर मीडिया से नाराजगी के सवाल के जवाब में हेमा ने कहा, ‘गुस्सा क्यों नहीं आएगा… बिलकुल गुस्सा होंगे. फेक न्यूज आएगा तो कैसे संभालेंगे. लेकिन वो समय भी निकल गया और अब नहीं हैं क्या बात करेंगे. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

हेमा मालिनी ने अपनी 60 साल की सिनेमाई जर्नी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं और ऊपर वाले की शुक्रगुजार हूं. मैं इतने सालों तक लोगों के साथ अपने डांस के साथ जुड़ी रही. जीवन में परिस्थितियां बदलती रहती हैं फिल्मों के बाद डांस के जरिए लोगों से जुड़ी और आज में राजनीति के साथ लोगों के साथ जुड़कर उनकी सेवा कर रही हूं. ये मेरी तीन साइड हैं. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

हेमा से जब उनके जीवन की प्राथमिकताओं के बारे में पूछा तो ड्रीम गर्ल ने जवाब दिया कि एक सांसद होने के नाते उन्हें काफी काम करना होता है. घर का काम, बच्चों के साथ रहना, नानी की जिम्मेदारियां ये सब हैं. बातचीत में हेमा ने आगे कहा कि भगवान ने सबकुछ दिया. फोटो साभार-@dreamgirlhemamalini/Instagram

फिल्मों में वापसी पर ड्रीम गर्ल ने बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में कमबैक करेंगी? तो एक्ट्रेस ने तुरंत से जवाब दिया और कहा, नहीं… अब नहीं.. क्योंकि पहले से ही वह काफी काम फिल्मों में कर चुकी है. मैंने गोल्डन एरा में काम किया है. हम भाग्यशाली हैं 70 और 80 के दशक में हमने काम किया. लेकिन आज का दौर बिलकुल अलग है. उन्होंने कहा कि आज भी हटकर फिल्में बन रही हैं. मैं ये नहीं कह रही कि ये अच्छा है… वो अच्छा है. क्योंकि गोल्डन पीरियड तो एक ही बार आता है. हेमा मालिनी ने ने आगे कहा लेकिन अगर कोई बढ़िया रोल मिला तो उस बारे में सोच लेंगे. फाइल फोटो

बातचीत में उन्होंने धर्मेंद्र पाजी के आखिरी मैसेज को भी जाहिर किया. उन्होंने बताया कि जाते- जाते उन्होंने सभी से एक बात कही. उन्होंने कहा, ‘एक परिवार बनो… सब एक साथ रहना है. काम जो भी हों, लेकिन परिवार को हमेशा तवज्जो देना’.  फाइल फोटो.

हेमा ने अपने दोनों सौतेले बेटों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा की सनी और बॉबी दोनों बहुत अच्छे हैं. हम सब साथ हैं हम कोई पब्लिसिटी नहीं करते. हमारा अंदर से एक जुडाव हैं. उन्होंने माना कि धरम पाजी अपनी पर्सनल लाइफ को बाहर लाना पसंद नहीं करते थे. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj