Who is Razaullah: पाकिस्तान को मिल गया अगला वकार युनिस, 143 की रफ्तार, फिर रूट का शिकार… कौन हैं रजाउल्लाह?

होमखेलक्रिकेट
पाकिस्तान को मिल गया अगला वकार युनिस, 143 की रफ्तार, फिर रूट का शिकार
Last Updated:September 10, 2026, 10:47 IST
ENG vs PAK Razaullah Pakistan new pacer: पाकिस्तान ने जब इंग्लैंड दौरे से सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया, तब किस्मत चमकी एक ऐसे युवा तेज गेंदबाज की, जिसके पास पासपोर्ट तक नहीं था. 21 साल के रजाउल्लाह को जब बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया, तब वह खैबर पख्तूनख्वा के अपने घनघोर विषम हालात वाले पहाड़ी पर स्थित घर में आराम कर रहे थे.पाकिस्तानी पेसर रजाउल्लाह
नई दिल्ली: बेहद शर्मनाक अंदाज में शुरुआती दो टेस्ट के साथ सीरीज भी हारने के बाद आखिरी टेस्ट में भी पाकिस्तान की हालत खराब थी. बर्मिंघम में 9 सितंबर से शुरू हुए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 133 रन पर सिमट गई. ओवरकास्ट कंडिशन में इंग्लिश पेसर्स के तांडव के बाद अब बारी पाकिस्तानी गेंदबाजों की थी. पाकिस्तान की तरफ से गेंद हाथ में लिए एक ऐसा बॉलर खड़ा था, जो भले ही उस वक्त अनजान था, लेकिन अगले कुछ सेकंड बाद उसके बारे में पूरी दुनिया बात करने वाली थी.
रजाउल्लाह का रनअप और 143KM/H की रफ्तारअपने टेस्ट करियर की पहली गेंद- स्पीड 143KM/H. ओवर की तीसरी गेंद 144 KPH. चौथी गेंद अपनी पूरी रफ्तार से आकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पैड पर जा लगी. जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी. यानी अपना पहला टेस्ट रन देने से पहले ही रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज को आउट कर दिया था.
🔥 HIGH PRAISE FOR RAZAULLAH! 🇵🇰🏏
Cricket analyst Vikrant Gupta was impressed by Pakistan’s young fast bowler Razaullah, comparing his style to a young Waqar Younis. ⚡🔥
🗣️ “This lad Razaullah is bowling just like a young, raw Waqar Younis in the early 90s. He’s bowling 145+,… pic.twitter.com/omEnvRWuSZ
— The Cricket🏏Village 🇬🇧🇵🇰🇦🇺🇮🇳🇿🇦🇧🇩🇱🇰 (@MSohailAfzal10) September 9, 2026



