Rajasthan

नोट वही लेकिन कीमत और कहानी अलग, पुराने सिक्कों से करेंसी तक यहां सजा है पैसों का अनोखा बाजार

Last Updated:August 09, 2026, 21:30 IST

Old Notes and Coins: कलेक्टरों के लिए पुराने नोट या सिक्के सिर्फ पैसे नहीं होते, बल्कि इनके साथ इतिहास और यादें भी जुड़ी होती हैं.किसी पुराने नोट पर बनी तस्वीर, उसकी छपाई, सीरियल नंबर, साल या किसी खास मौके से जुड़ी करेंसी उसे दूसरे नोटों से अलग बना सकती है.यही वजह है कि कई लोग वर्षों से पुराने नोट और सिक्के जमा करते आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

उदयपुर: अगर आपने अब तक बाजार में कपड़े, गहने, घर का सामान और खाने-पीने की चीजें बिकते हुए देखी हैं, तो उदयपुर में लगा यह बाजार आपको थोड़ा अलग नजर आएगा. यहां खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों के सामने सामान की जगह पुराने नोट, सिक्के और अलग-अलग तरह की करेंसी सजी हुई दिखाई दे रही है. उदयपुर शहर में लगे इस खास बाजार में देशभर से कलेक्शन करने वाले लोग पहुंचे हैं. खास बात यह है कि यहां पुराने नोट-सिक्कों को देखने के साथ ही लोग इन्हें खरीद और बेच भी रहे हैं.

इस बाजार में कई ऐसे नोट और सिक्के देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें आज के समय में आम तौर पर बाजार में इस्तेमाल नहीं किया जाता. अलग-अलग दौर में चलन में रही करेंसी को यहां संभालकर रखा गया है. कुछ नोट अपनी डिजाइन और छपाई के कारण खास हैं, तो कुछ सिक्के अपने पुराने इतिहास की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. यही कारण है कि इस बाजार में आने वाले लोग एक-एक स्टॉल पर रुककर नोट और सिक्कों को बारीकी से देखते नजर आ रहे हैं.

पुराने नोट और सिक्कों की तलाशबाजार में सिर्फ उदयपुर या राजस्थान के कलेक्शन करने वाले लोग ही नहीं पहुंचे हैं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी करेंसी कलेक्टर यहां आए हैं. इनके पास वर्षों से जमा किए गए नोट और सिक्कों का बड़ा कलेक्शन है. कई कलेक्टर अपने खास कलेक्शन को लोगों को दिखा रहे हैं, वहीं कुछ लोग पुराने नोट और सिक्कों की तलाश में यहां पहुंच रहे हैं. खरीदने और बेचने वालों की भी इस बाजार में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है. जिन लोगों के पास पुराने नोट और सिक्के हैं, वे भी इनके बारे में जानकारी लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कलेक्शन के शौकीन लोग अपनी पसंद के नोट और सिक्के खरीदकर अपने कलेक्शन का हिस्सा बना रहे हैं.

वर्षों से पुराने नोट और सिक्के जमा कर रहेकलेक्टरों के लिए पुराने नोट या सिक्के सिर्फ पैसे नहीं होते, बल्कि इनके साथ इतिहास और यादें भी जुड़ी होती हैं.किसी पुराने नोट पर बनी तस्वीर, उसकी छपाई, सीरियल नंबर, साल या किसी खास मौके से जुड़ी करेंसी उसे दूसरे नोटों से अलग बना सकती है.यही वजह है कि कई लोग वर्षों से पुराने नोट और सिक्के जमा करते आ रहे हैं.

कलेक्टर अपने पसंदीदा नोट और सिक्कों को तलाश रहेउदयपुर में लगा यह पैसों का बाजार फिलहाल कलेक्शन के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां आने वाले लोगों के लिए यह बाजार सामान्य खरीदारी से बिल्कुल अलग अनुभव दे रहा है. एक तरफ लोग पुराने दौर की करेंसी देखकर इतिहास से जुड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर अपने पसंदीदा नोट और सिक्कों को तलाश रहे है. उदयपुर का यह अनोखा बाजार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 21:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj