National

अब 43 डिग्री की गर्मी भी नहीं तोड़ पाएगी आस्था, अयोध्या में दर्शन मार्ग पर टेंट, फव्वारे और ठंडे पानी की गई व्यवस्था

Last Updated:May 03, 2026, 13:05 IST

अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग पर छांव के पर्दे, पानी के फव्वारे और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे तेज धूप में आने वाले भक्तों को काफी राहत मिल रही है.

अयोध्या में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान के बीच रामनगरी अयोध्या में नगर निगम ने राहत के लिए विशेष इंतजाम शुरू किए हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है. प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भगवा रंग के पर्दों के जरिए छांव की व्यवस्था की गई है. यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो तेज धूप में लंबी दूरी पैदल तय कर दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

क्या हैं व्यवस्थाएं

इन पर्दों के नीचे चलते हुए अब लोगों को धूप से कुछ हद तक बचाव मिल पा रहा है. इसके साथ ही नगर निगम द्वारा दर्शन मार्ग पर ठंडे पानी के छिड़काव और फव्वारों की भी व्यवस्था की गई है. समय-समय पर पानी का छिड़काव होने से वातावरण का तापमान कम महसूस होता है और श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलती है. यह व्यवस्था खास तौर पर दोपहर के समय अधिक प्रभावी साबित हो रही है, जब तापमान अपने चरम पर होता है.

जगह-जगह ठंडे पानी के स्टॉल

नगर निगम ने पेयजल की भी व्यापक व्यवस्था की है. जगह-जगह ठंडे पानी के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े. चिलचिलाती धूप में यह सुविधा लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है. स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही इन व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे हैं.

दर्शन मार्ग पर लगाए गए हैं अस्थायी टेंट 

नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग पर अस्थायी टेंट लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को धूप से बचाया जा सके. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी श्रद्धालु को गर्मी के कारण परेशानी न हो.

दर्शन मार्गों पर मैटिंग भी बिछाई गई है

अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के बाद गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं. जहां एक ओर नगर निगम सड़कों पर फव्वारों के जरिए तापमान कम करने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन मार्गों पर मैटिंग बिछाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में सुविधा हो और गर्मी से राहत मिल सके.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj