अब घंटों का सफर मिनटों में! जोधपुर-नागौर हाईवे के लिए 880 करोड़ मंजूर, जानिए आपके रूट में क्या-क्या बदलेगा

Last Updated:April 27, 2026, 14:51 IST
Jodhpur Nagaur Highway Project: राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए जोधपुर-नागौर हाईवे के विस्तार की योजना को मंजूरी मिल गई है. 880 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाला यह 87 किलोमीटर लंबा फोरलेन प्रोजेक्ट न केवल यातायात को तेज करेगा, बल्कि इसे अधिक सुरक्षित भी बनाएगा. इस परियोजना के तहत दो नए बायपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहरों के भीतर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. यह विकास कार्य न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: जोधपुर और नागौर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी अब ये सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक, क्योंकि जोधपुर-नागौर हाईवे के विस्तार को मिली है 880 करोड़ रुपये की बड़ी मंजूरी. नेतड़ा से नागौर तक 87 किलोमीटर सड़क फोरलेन बनेगी, बड़े बायपास भी तैयार होंगे. इस नेशनल हाईवे के शेष हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए 880 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मंजूर कर दिया है. टेंडर भी जारी हो चुके हैं. जोधपुर से से नागौर की कुल दूरी 115 किलोमीटर है, जिसमें जोधपुर से नेतड़ा तक 28 किलोमीटर सड़क पहले से फोरलेन है, लेकिन नेतड़ा से आगे नागौर तक 87 किलोमीटर का हिस्सा अभी टू-लेन है. अब इस पूरे हिस्से को फोरलेन में बदलने के साथ दो बड़े बायपास भी बनाए जाएंगे, जिससे न केवल हादसे कम होंगे, बल्कि सफर का समय भी घटकर करीब डेढ़ घंटे रह जाएगा.
भारी ट्रैफिक के दबाव के कारण यह हिस्सा हादसों का डेंजर जोन बन चुका है. रोजाना करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही के बीच ओवरटेकिंग के दौरान आमने-सामने टक्कर की घटनाएं बढ़ रही थीं. एनएच पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक परिहार के अनुसार टेंडर जारी हो चुके हैं. 880 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर अक्टूबर तक काम शुरू होने की संभावना है और दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है.
नेतड़ा में एम्स पार्ट-2 विकसित होगा। जोधपुर-नागौर हाईवे पर शहर से करीब 40 किमी दूर नेतड़ा टोल प्लाजा के पास कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज से सटी 150 बीघा जमीन चयनित की गई है. यहां एम्स पार्ट 2 में 500 से ज्यादा बेड होने का अनुमान है.
फोरलेन और बायपास से सफर होगा तेज, हादसे होंगे कमइस रूट पर रोज औसतन 15,000 वाहन गुजरते हैं। नेतड़ा के आगे सड़क टू लेन होने से डेंजर जोन है. फोरलेन बनने से हादसे घटेंगे. प्रोजेक्ट पूरा करने की 2 साल की समय सीमा है. बावड़ी के पास 6.50 किलोमीटर लंबा बायपास बनेगा. इसके अलावा 16.50 किलोमीटर लंबा नागौर बायपास भी बनेगा. खींवसर और नागौर के चूना पत्थर और सीमेंट उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा. भारी ट्रकों की आवाजाही सुगम होगी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट घटेगी.
जोधपुर से नागौर सफर का समय घटेगा. यह हाईवे बीकानेर और सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. इससे सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से जोधपुर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. फलौदी से जयपुर ग्रीन एक्सप्रेस वे का भी निर्माण होना है, जिससे यह कनेक्ट होगा.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 14:51 IST



