Health

RML Hospital news| Delhi news| RML अस्पताल में 32 साल की मरीज ने खुद को लगाई आग, गार्ड ने बचाई जान

होमताजा खबरDelhi

RML अस्पताल में 32 साल की मरीज ने खुद को लगाई आग, गार्ड ने बचाई जान

Last Updated:April 27, 2026, 13:52 IST

आरएमएल अस्पताल के जन औषधि केंद्र में 32 वर्षीय भर्ती महिला ने खुद को आग लगा ली. हालांक‍ि सिक्योरिटी गार्ड अजय ने समय रहते मह‍िला को देख ल‍िया और आग बुझाकर उसकी जान बचा ली. फ‍िलहाल पुल‍िस इस मामले की जांच कर रही है. RML अस्पताल में 32 साल की मरीज ने खुद को लगाई आग, गार्ड ने बचाई जान Zoomडॉक्‍टर राम मनोहर लोह‍िया अस्‍पताल में एक महि‍ला मरीज ने खुद को आग लगाई.

RML Hospital news: दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के जन औषधि केंद्र में अचानक पहुंची एक 32 वर्षीय महिला मरीज ने खुद को आग लगाने की कोशिश की. 26 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर यह घटना घटी, जिसमें महिला ने अपने गाउन में लाइटर से आग लगा ली.

हालांकि आत्मदाह करती महिला मरीज पर अचानक सिक्योरिटी गार्ड अजय की नजर पड़ गई और अजय सतर्कता दिखाते हुए बेहद तेज कदमों से महिला की तरफ दौड़े और उसकी आग को बुझाया. गार्ड की इस सतर्कता की वजह से महिला गंभीर रूप से जलने से बच गई और उसकी जान बच गई.

आरएमएल की मीडिया इंचार्ज प्रोफेसर वैशाली भारद्वाज की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि घटना के तुरंत बाद महिला के पति और अस्पताल के न्यू बिल्डिंग के सुपरवाइजर को सूचित किया गया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह महिला अस्पताल के वार्ड नंबर 5 में पहले से भर्ती थी और उसका इलाज चल रहा था.

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब महिला जन औषधि केंद्र में आई तो वह काफी परेशान नजर आ रही थीं. तभी उसने लाइटर से अपने गाउन में आग लगाने की कोशिश की, जिसे गार्ड अजय ने देख लिया और तुरंत पानी या उपलब्ध साधनों से आग बुझाकर महिला को बचाया. इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया, लेकिन गार्ड की सजगता ने बड़ा हादसा होने से रोक दिया.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गर्द थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब महिला की मानसिक स्थिति, परिवार से उसके संबंधों और आत्मदाह का कारण जानने की कोशिश कर रही है.

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला पहले से वार्ड नंबर 5 में भर्ती हैं और उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी प्रदान कर रहे हैं.

पुलिस इस मामले में महिला के पति और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि सही कारण सामने आ सके. फिलहाल महिला को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 27, 2026, 13:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj