Entertainment

‘अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है’, राजेश शर्मा की सेहत पर भावुक हुए अक्षय कुमार, महादेव से की ठीक होने की प्रार्थना

Last Updated:July 10, 2026, 07:18 IST

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काट लिया था. इसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गए. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर से चिंतित अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है. अक्षय ने बेहद भावुक होते हुए लिखा कि जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है.

ख़बरें फटाफट

राजेश शर्मा की सेहत पर भावुक हुए अक्षय, महादेव से की ठीक होने की प्रार्थनाZoomअक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट.

नई दिल्ली. प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से राजेश शर्मा गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. इस खबर के सामने आने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई है. गुरुवार शाम को उन्होंने सोशल मीडिया पर राजेश शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है.

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह और राजेश शर्मा हंसते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की सेहत बिगड़ने की खबर से बहुत चिंतित हूं. भगवान महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह से ठीक होने का आशीर्वाद दें. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है.’

Very concerned to hear about my dear friend Rajesh’s health condition after an insect bite while shooting. Hope Mahadev blesses him with fast and complete recovery. Jaldi theek ho ja yaar, abhi saath baith ke bhot hansna hai. pic.twitter.com/n8yH6IYxKH

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj