World

Fifa World Cup 2026 Iran in USA: अमेरिका में ईरानी फुटबॉल टीम के साथ जानवरों जैसा सुलूक, फीफा वर्ल्ड कप के बहाने पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतरा यूएस

Last Updated:June 16, 2026, 20:27 IST

Fifa World Cup 2026 में ईरान को पहला झटका तो तब लगा जब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में टीम को 2-2 से ड्रॉ खेल लिया. अभी ईरान इस सदमे से बाहर भी नहीं उबरा था कि उनकी फुटबॉल टीम को फौरन अमेरिका छोड़ने के लिए कह दिया गया. ईरान की कोच की माने तो ऑफिशियल्स ने अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप के बहाने ईरान फुटबॉल टीम के साथ जानवरों जैसा सुलूकZoomईरान फुटबॉल टीम को यूएस से फौरन उनके बेस कैम्प मैक्सिको जाने बोल दिया गया.

इंगलवुड (अमेरिका): युद्ध में अपनों को खोने और भारी विवाद के बीच जब ईरान फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलने अमेरिका पहुंची तो वहां उसके साथ जानवरों सा सुलूक किया गया. सोमवार की रात ईरान और न्यूजीलैंड का मैच हुआ. मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा. इस कड़े मैच के बाद ईरानी खिलाड़ी थके हुए थे और आराम करना चाहते थे, लेकिन मैच खत्म होने के चंद घंटे के भीतर ही टीम को अमेरिका छोड़कर अपने बेस कैम्प लौटने को कह दिया गया.

ईरान की विश्व कप टीम के कोच आमिर घालेनोई ने बताया कि टीम ने अपने पहले मैच के बाद थकान से उबरने के लिए कैलिफोर्निया में रात बिताने की योजना बनाई थी, लेकिन मैच के बाद उन्हें बताया गया कि सभी को तुरंत विमान से 140 मील की दूरी तय करके तिजुआना वापस लौटना होगा. घालेनोई ने कहा:

उन्होंने हमें आराम करने का समय तक नहीं दिया. मैच के बाद हमसे कहा गया कि हमें तुरंत यहां निकलना होगा. हमारे लिए आराम करना बहुत जरूरी है, लेकिन हमें तिजुआना स्थित अपने शिविर में वापस लौटने के लिए कहा जा रहा है. हम इससे बहुत परेशान हैं.

ईरान फुटबॉल टीम को यूएस से फौरन उनके बेस कैम्प मैक्सिको जाने बोल दिया गया.

अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने के बाद ईरान की फुटबॉल टीम के लिए स्थिति अच्छी नहीं रही है और उन्हें पर्याप्त अभ्यास का मौका भी नहीं मिला है. उसने अपने मैच अमेरिका से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था जिसे विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अस्वीकार कर दिया था. घालेनोई ने कहा:

ईमानदारी से कहूं तो हमें नहीं पता कि वे हमें वापस क्यों भेज रहे हैं. मुझे यह बहुत अजीब लग रहा है. ऐसा लगता है कि हमारे लिए योजना कोई और बना रहा है. हमारे लिए फैसले कहीं और लिए जा रहे हैं. हमें मैच से दो रात पहले आना था, और आज रात आराम करने के लिए रुकना था और कल दोपहर वापस लौटना था. हमें बिल्कुल भी पता नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है.

ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने कहा कि टीम को रविवार को तिजुआना से लॉस एंजिलिस तक की कम अवधि की यात्रा के बावजूद पांच घंटे की यात्रा और सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा. मैच के लगभग एक घंटे बाद तारेमी ने कहा, ‘हमें अभी लॉस एंजिलिस छोड़ना होगा. यह हमारे लिए अच्छा नहीं है. मुझे लगता है कि फीफा को हमारी इससे ज़्यादा मदद करनी चाहिए। हमारे लिए सब कुछ एक आपदा जैसा है.’

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj