एक साथ 9 सिस्टम एक्टिव, जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक बारिश, UP-बिहार भी नहीं बचेंगे – imd weather today 15 October 2026 9 weather system active

होमताजा खबरदेश
एक साथ 9 सिस्टम एक्टिव, पहाड़ से मैदान तक बारिश, UP-बिहार भी नहीं बचेंगे
Last Updated:October 15, 2026, 06:54 IST
Aaj Ka Mausam: देश का मौसम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दियों का मौसम आने की संभावना बढ़ जाती है. उसके अगले ही दिन तेज धूप से पारा फिर चढ़ जा रहा है. दरअसल, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से तेज हवा के साथ कम अंतराल पर बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से पूर्वी भारत में बारिश हो रही है. IMD ने मौसम में जारी उठा-पटक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है.भारतीय उपमहाद्वीप में इन दिनों एक साथ 9 वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. इसके चलते जम्मू-कश्मीर जैसे उच्च पर्वतीय राज्यों के साथ ही बिहार-यूपी जैसे मैदानी प्रदेशों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है. (फाइल फोटो)
Aaj Ka Mausam: मौसम के तेवर इन दिनों तीखे हैं. कभी तेज हवा के साथ बारिश तो कभी तेज धूप की वजह से इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है या फिर अभी इसमें और देरी है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. IMD के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप में एक साथ 9 वेदर सिस्टम एक्टिव है. इसकी वजह से उत्तर से लेकर पूरब तक और दक्षिण से लेकर मध्य भारत तक में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम भारत के महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने से अलग ही मौसमी माहौल बना हुआ है.
IMD के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम संबंधी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि होने की आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 15 से 20 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके साथ एक ट्रफ भी बना हुआ है. इसके अलावा उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी राजस्थान, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार, दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तथा असम के मध्य भागों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं. दक्षिण भारत में कोमोरिन क्षेत्र और केरल के मध्य भागों के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. कोमोरिन क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तक फैला ट्रफ भी बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है.
About the AuthorManish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 15, 2026, 06:48 IST



