Ollie Robinson Josh Tongue ENG vs PAK: ऐसा देखा है कभी! पहले उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, फिर बॉल के दो टुकड़े कर घर ले गए

होमखेलक्रिकेट
ऐसा देखा है कभी! पहले उड़ाई PAK की धज्जियां, फिर उसी बॉल को बीच से काट दिया
Last Updated:August 20, 2026, 12:13 IST
Ollie Robinson Josh Tongue: लीड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के 10 विकेट आपस में बराबर बांटने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने उस रेड बॉल को बीच से काटने का आधा-आधा काटने का आइडिया निकाला. इंग्लैंड मैनेजमेंट ने गेंद को हेडिंग्ले के ग्राउंडस्टाफ के पास भेजा, जहां इसे बीच से काट दिया गया, जिससे रॉबिन्सन और टंग को क्रिकेट की एक अनोखी यादगार चीज में बराबर का हिस्सा मिल गया.ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लिए.
लीड्स: पाकिस्तानी टीम का इंग्लैंड दौरा शुरू हो चुका है. लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 171 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के दो गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मिलकर सारे 10 विकेट चटका दिए. दिन का खेल खत्म हुआ तो ये जानकर हर कोई दंग रह गया कि मैच में इस्तेमाल की गई रेड बॉल को बीच से काटा गया है और दोनों पेसर्स ने आधा-आधा हिस्सा रख लिया.
यह 16वीं बार था जब इंग्लैंड के दो बॉलर्स ने टेस्ट मैच की एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लिए. 2006 में आखिरी बार स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ ही यह कारनामा किया था. रॉबिन्सन ने कहा:
हम मैदान से बाहर आ रहे थे और मैंने टंग से कहा कि मुझे लगता है कि हमें इसे बांट लेना चाहिए. मुझे भी यही लगा कि हमें ऐसा ही करना चाहिए. क्रिकेट की आधी गेंदें बहुत कम देखने को मिलती हैं इसलिए यह कुछ ऐसा होगा जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे. ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही पारी में दो खिलाड़ी पांच-पांच विकेट लें.
पाकिस्तान की पहली पारी 171 रन पर ढेर.
स्टंप्स तक 112/2 बना चुका इंग्लैंडओली रॉबिन्सन ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड भी बनाया. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 112 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. रॉबिन्सन ने अराउंड द विकेट से स्विंग होती हुई गेंद से अजान अवैस को आउट कर दिया.
रॉबिन्सन ने रच डाला इतिहासबीबीसी के अनुसार, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी टीम द्वारा विकेट लेने का यह पहला मौका है. इंग्लैंड 1880 से टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहा है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले केवल 11 बार ही हुआ है. जिमी एंडरसन ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज थे, उन्होंने 2019-20 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में डीन एल्गर को आउट किया था.
बेटी का जन्म रॉबिन्सन के लिए शुभ साबित हुआन्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच न खेल पाने के बाद वापसी कर रहे रॉबिन्सन के लिए यह मौका पहले से ही खास था, क्योंकि पिछले हफ्ते ही उनकी दूसरी बेटी, ईवा का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा, ‘हां, पिछले गुरुवार को रात 2 बजे नई बच्ची का जन्म हुआ, इसलिए लीड्स के होटल में आने के बाद से मैं अपनी नींद पूरी कर रहा हूं. जब आप बच्ची के जन्म के बाद उन्हें छोड़कर आते हैं और फिर ऐसा शानदार प्रदर्शन करते हैं तो यह बहुत मायने रखता है. मुझे पता है कि वे यहां नहीं हैं, वे घर पर हैं, लेकिन मैं पूरे समय उन्हीं के बारे में सोच रहा था.’
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 20, 2026, 12:13 IST



