Entertainment

‘कभी मुझे पति से 3 गुना ज्यादा पैसे मिलते थे’, गर्व से बोलीं सूर्या की पत्नी, मगर अब 30 गुना कम कमाती हैं

Last Updated:August 05, 2026, 12:30 IST

सूर्या और ज्योतिका साउथ के फेमस कपल हैं. ज्योतिका ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें सूर्या से 3 गुना ज्यादा फीस मिलती थी, जो अब कम हो गई है. एक वक्त था जब दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम भी किया.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात हो तो सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका फेमस कपल हैं. दोनों की रोमांटिक जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है. दोनों ही इस एक्टिंग जगत का हिस्सा रहे हैं. ज्योतिका बेशक अब कम फिल्मों में नजर आती हों लेकिन एक वक्त था जब लीड रोल से इंडस्ट्री पर उनकी धाक थी.

ज्योतिका आज भी एक्टिंग कर रही हैं. साथ ही वह प्रोड्यूसर भी हैं. वहीं सूर्या का तो जगजाहिर हैं. वह साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. उनके नाम बड़ी फिल्में दर्ज हैं. मगर एक वक्त था जब सूर्या से भी बड़ी स्टार उनकी पत्नी हुआ करती थीं.

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के मुताबिक, कपल ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे तब ज्योतिका एक्टर से कहीं ज्यादा कमाती थीं. मगर अब यही इनकम अब सूर्या से उनकी कम हो चुकी है.

Add as Preferred Source on Google

खुद ज्योतिका ने हंसी मजाक में इस बात को शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘करियर की शुरुआत में मुझे सूर्या की फीस से 3 गुना ज्यादा फीस मिलती थी. अब यही सैलरी 30 गुना कम हो गई है.’ वाइफ की ये बात सुनकर सूर्या हंसकर रह जाते हैं.

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ज्योतिका ने सूर्या का करियर बनाने में हेल्प की थी. साल 2003 की बात है. वासुदेव मेनन ‘काखा काख’ एक एक्शन थ्रिलर बना रहे थे. तब ज्योतिका ने ही डायरेक्टर से कहकर सूर्या को लेने के लिए कहा था. ये फिल्म जब रिलीज हुई तो सूर्या की पहली सोलो लीड थी जो ब्लॉकबस्टर रही.

ज्योतिका ने इसी इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति के साथ रिश्ते पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सूर्या बतौर इंसान व एक्टर बहुत अच्छे इंसान हैं. वह उनकी सोच की कायल हैं. सबसे अच्छे बात हैं कि वह समानता को समझते हैं. ये चीज उनके रग-रग में बसी है.

ज्योतिका ने कहा कि हर रिश्ते में आपसी रिस्पेक्ट बहुत जरूरी होती है. न कि पारंपरिक आदमी-औरत के रोल. हर रिश्ते में आपको अपनी पार्टनर की फीलिंग को समझना चाहिए. उसका खाना बनाने का मन है कि नहीं. राबरी तभी आती है, जब पुरुष के मन में दिल से सम्मान और समझ हो. सूर्या में यह खूबी है.

सूर्या और ज्योतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है. पर्दे पर दोनों की रोमांटिक जोड़ी पहली बार साल 1999 में फिल्म ‘पूवेल्लम केट्टुप्पार’ में दिखी थी, जिसे निर्देशक वसंत ने डायरेक्ट किया था. फिर आगे ‘उयिरिले कलंथथु’ (2000), ‘काखा काखा’, ‘पेराझगन’ (2004), ‘मायावी’ (2005) और ‘सिल्लुनु ओरु काधल’ (2006) जैसी हिट फिल्मों में भी ये जोड़ी नजर आई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 05, 2026, 12:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj