Entertainment

कभी स्क्रिप्ट सुनाने के लिए लगती थी लाइन, आज बदबूदार गलियों में भटक रहा एक्टर, 1 फिल्म से रातोंरात बना था स्टार

Last Updated:April 18, 2026, 21:36 IST

हिंदी सिनेमा ने कई ऐसे सितारों को पर्दे से आते-जाते देखा, जिन्होंने एक झटके में अपार सफलता हासिल की और फीमेल फैंस के दिलों पर राज करने लगे थे. करियर की दूसरी फिल्म ने ही उनके करियर की दिशा बदल दी थी. लेकिन आज बदबूदार गलियों में घूमने पर मजबूर है.

नई दिल्ली. 90 के दशक का वो एक्टर जो 1 फिल्म से रातोंरात स्टार बन गया था. करियर की दूसरी फिल्म ने तो एक्टर की तकदीर ही बदल दी थी. फिर एक समय आया, जब मेकर्स की उनके घर के बाहर लाइन लग गई थी. लेकिन आज वह बदबूदार सड़कों पर घूमने को मजबूर है. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो हैं साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से डेब्यू करने वाले राहुल रॉय. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आशिकी में राहुल और अनु अग्रवाल नजर आए थे. इस फिल्म ने दोनों को स्टार बना दिया था.

फिल्म में दिखाई गई प्रेम कहानी को तो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. उस दौर में राहुल रॉय देखते ही देखते इस फिल्म के बाद स्टार बन गए थे. उनका हेयर स्टाइल, मासूम चेहरा और लवरबॉय इमेज ने सबका दिल धड़का दिया.

Add as Preferred Source on Google

‘आशिकी’ साल 1990 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 6 महीनों तक लगातार सिनेमाघरों में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. लेकिन आज वही राहुल बदबूदार गलियों में सूटकेस उठाए घूमते नजर आ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर होते ही राहुल के पास फिल्मों के लगातार ऑफर आने लगे और इसी बीच उन्होंने एक साथ 47 फिल्में साइन कर डाली. बस यहीं पर राहुल से एक बड़ी गलती हो गई.

क्रीम रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने राहुल के रॉय के पीछे चल रही औरत जिस तरह कपड़े से अपना मुंह ढक रही है, उससे साफ है कि इस जगह चलना भी मुश्किल हो रहा है. लेकिन लंबे बालों में नजर आ रहे राहुल बड़े ही सादगी से वहां से गुजर रहे हैं.

ये वही राहुल रॉय है, जो कभी 90 के दशक में घर-घर में पहचान बनाने में कामयाब हुए थे. जहां डेब्यू करते ही उन्हें 30 हजार रुपये मिले थे, वहीं दूसरी ही फिल्म से उन्हें दस लाख रूपए मिले थे. इस बात का खुलासा खुद राहुल रॉय ने किया था कि एक वक्त में मेकर्स उनके घर के बाहर लाइन लगाए खड़े थे.

राहुल रॉय का एक जुड़वां भाई है जिसका नाम रोहित है. उनकी शादी फैशन मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से हुआ था, जिनकी पहले समीर सोनी से शादी हुई थी, लेकिन राहुल-राजलक्ष्मी की शादी लंबी नहीं चल सकी और साल 2014 में उनका तलाक हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 18, 2026, 21:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj